
दुर्ग । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.08.2025 को टंकी मरोदा मैत्री गार्डन चौक स्थित पान ठेला में अनावेदक उपेंद्र शाह सा0 टंकी मरोदा मैत्री गार्डन चौक थाना नेवई जिला दुर्ग द्वारा टंकी मरोदा में मादक पदार्थ पीने का साधन गोगो पेपर उपलब्ध कराया जा रहा था।
जिससे आमजनो में भारी आक्रोश व्याप्त था। अनावेदक को कई बार मादक पदार्थ पीने का साधन गोगो पेपर बेचने से मना किया गया था उसके बाद भी अनावेदक उपेंद्र शाह द्वारा मादक पदार्थ पीने का साधन गोगो पेपर उपलब्ध कराया जा रहा था जिससे अनावेदक को प्रतिबंधित करने हेतु अनावेदक के विरूद्ध इस्तगाशा क्र0- 318/2025 धारा 126, 135(3) बीएनएसएस का ईस्तगाशा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय भिलाई नगर को प्रस्तुत किया गया है।
इस कार्यवाही मेंअति पुलिस अधीक्षक महोदय शहर के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के नेतृत्व मे थाना नेवई प्रभारी उपनिरीक्षक कमलसिंह सेंगर, प्र0आर0 हेमंत चंदेल, आर0 चंदन भास्कर का सराहनीय योगदान रहा।
नाम अनावेदक :- उपेंद्र शाह सा0 टंकी मरोदा मैत्री गार्डन चौक थाना नेवई जिला दुर्ग
जप्त सामग्री:- मादक पदार्थ पीने के साधन 25 नग गोगो पेपर
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




