
दुर्ग। दिनांक 15.08.2025 को स्वतंत्रता दिवस के पर्व को ध्यान में रखते हुए बिना अनुमति तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग कर शांति भंग किए जाने के अंदेशा पर डी जे संचालको के ऊपर नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा पूर्व में डी जे संचालको की बैठक आयोजित कर समझाईश दिया गया था।
बिना अनुमति तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग कर शांति भंग करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया अभियान के दौरान थाना भिलाई नगर में 02 एवं नेवई में 01 डी जे संचालको के व्दारा नियम विरुद्ध तरीके से बिना अनुमति प्राप्त किए।

तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग कर शांति भंग करने वाले डी जे संचालको के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत कुल 03 प्रकरण दर्ज कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। अभियान के तहत लापरवाह डी जे संचालको के से 03 नाग वाहन सहित डी जे जप्त किया गया है। अशांति फैलाने वालो के विरुद्ध दुर्ग पुलिस के कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




