
BPCL Recruitment 2025: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) में नौकरी (Sarkari Naukri) की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. इसके लिए बीपीसीएल ने फंक्शनल कंसल्टेंट और MS ऐप डेवलपमेंट कंसल्टेंट के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. जिस किसी भी उम्मीदवार के पास इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे बीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हो गई है.
बीपीसीएल भर्ती 2025 के तहत कई पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी BPCL में काम करने की सोच रहे हैं, तो 23 अगस्त तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवार इन पदों पर बिना लिखित परीक्षा के भी नौकरी पा सकते हैं. जो भी कोई उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने पर विचार कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.
बीपीसीएल में फॉर्म भरने के लिए जरूरी योग्यता
BPCL के इस भर्ती के माध्यम से जो कोई भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
BPCL में फॉर्म भरने के लिए आयु सीमा
उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष होनी चाहिए. साथ ही आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.
चयन होने पर मिलने वाली सैलरी
फंक्शनल कंसल्टेंट (HANA) और जूनियर कंसल्टेंट की सैलरी: 1,07,850 रुपये से 1,43,800 प्रतिमाह
SAP BASIS कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट की सैलरी: 1,26,200 रुपये से 1,62,900 रुपये प्रतिमाह
ऐसे होगा यहां चयन
चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हो सकते हैं.
आवेदन की जांच
तकनीकी मूल्यांकन / लिखित परीक्षा (यदि लागू हो)
इंटरव्यू
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
ऐसे करें आवेदन प्रक्रिया
BPCL की आधिकारिक वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाएं.
करियर सेक्शन में “Recruitment of Consultants 2025” पर क्लिक करें.
आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
अंतिम तिथि से पहले सबमिट करें और आवेदन की प्रति सहेज लें.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




