सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन – ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर – एलएंडडी) विभाग द्वारा 7 एवं 8 अगस्त 2025 को “युवा प्रबंधकों के लिए व्यवसायिक वित्त” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार रहे। इस प्रशिक्षण में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों से आए 36 युवा अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार ने प्रबंधकीय भूमिकाओं में वित्तीय साक्षरता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को दैनिक कार्य में वित्तीय दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण सत्रों का संचालन महाप्रबंधक (शैक्षणिक) एवं एसएफएम श्री एस. के. मलिक ने विषय विशेषज्ञ के रूप में किया। इन दो दिनों के दौरान प्रतिभागियों को वित्त का परिचय, वित्तीय विवरणों का विश्लेषण, लागत निर्धारण एवं निर्णय-निर्माण, तथा लागत पत्रकों के विश्लेषण जैसे प्रमुख विषयों पर गहन जानकारी प्रदान की गई।
इन सत्रों ने प्रतिभागियों की व्यावसायिक वित्त की समझ को और अधिक सशक्त बनाया। इस पहल का उद्देश्य युवा अधिकारियों की वित्तीय समझ को सुदृढ़ करना था, जिससे वे अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी निर्णय ले सकें। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर – एलएंडडी) श्री एस. के. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
समापन सत्र की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रमोद कुमार चोखानी ने की व धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (एचआर – एलएंडडी) श्री सौरभ वार्ष्णेय ने दिया।
Read Next
21 April 2026
महापौर अलका बाघमार ने महिला समृद्धि बाजार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश…
21 April 2026
सड़क बाधा कर आवागमन प्रभावित करने वालो पर निगम ने की कार्रवाई…
21 April 2026
अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, बाउण्ड्रीवाल ध्वस्त…
21 April 2026
इन्द्रजीत सिंह छोटू भैया की पहल: भिलाई में खुला महिला रोजगार ट्रेनिंग सेंटर, मुफ्त में सीखें हुनर और बनें आत्मनिर्भर…
21 April 2026
छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संरक्षक नियुक्त किये गए इंद्रजीत सिंह छोटू…
21 April 2026
Heatwave का असर: राशन दुकानों का समय बदला, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज…
21 April 2026
बारात बन गई मौत का सफर: पेड़ से टकराई पिकअप, एक की मौत, दो जिंदगी से जूझ रहे…
21 April 2026
जयंती स्टेडियम परिसर के समीप खेल आधारित वाटिका का लोकार्पण…
21 April 2026
छत्तीसगढ़ में 24×7 CM हेल्पलाइन लॉन्च: अब हर शिकायत का तय समय में होगा समाधान…
20 April 2026
केनाल रोड निर्माण को 5.22 करोड़ की मंजूरी, GE रोड से स्टेशन रोड तक कनेक्टिविटी होगी आसान…
Back to top button