छत्तीसगढ़दुर्ग

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

दुर्ग शहर विधानसभा में निर्माण कार्यों के लिए 60 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग / कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग शहर विधानसभा के 04 कार्याे के लिए 60 लाख रूपए स्वीकृत किया गया है। विधायक गजेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग-दुर्ग द्वारा किया जाएगा।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विख दुर्ग अंतर्गत वार्ड क्र. 09 में शीतला मंदिर के पास तथा वार्ड क्र. 05 में मंदिर के पास डोम शेड निर्माण के लिए 20-20 लाख रूपए और वार्ड क्र. 09 में तथा वार्ड क्र. 05 में मंच निर्माण व अहाता निर्माण कार्य के लिए 10-10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत 66.78 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग / मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा अनुमोदित निर्धारित लागत दर अनुसार विख पाटन अंतर्गत 21 अधोसंरचना निर्माण कार्याें के लिए 66.78 लाख रूपए की अनुशंसा प्राप्त हुई है।

अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग पाटन द्वारा प्रेषित तकनीकी स्वीकृति के आधार पर अनुशंसित कार्य को संपादित कराए जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्याे का संपादन कार्यकारी एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत होगी।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीके दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड पाटन के ग्राम खम्हरिया कु. और ग्राम रेंगाकठेरा में मुक्तिधाम एवं प्रतिक्षालय शेड निर्माण के लिए 4.79-4.79 लाख रूपए, ग्राम बटरेल में समरसता भवन के पास, ग्राम परसाही में वार्ड क्र. 01 सोमेश्वर घर से राम भरोसा घर की ओर एवं ग्राम सिकोला के वार्ड क्र. 01 और वार्ड क्र. 02 में 03-03 सीसी रोड निर्माण के लिए प्रत्येक ग्राम हेतु 7.80 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार देमार वार्ड क्र. 07 में और ग्राम छाटा में 02-02 सीसी रोड निर्माण के लिए प्रत्येक ग्राम हेतु 5.20 लाख रूपए, ग्राम मर्रा वार्ड क्र. 14 सतनामी पारा में एवं ग्राम बेल्हारी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.5-6.5 लाख रूपए तथा ग्राम दरबार मोखली में 04 सीसी रोड निर्माण हेतु 10.40 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

केन्द्रीय जेल दुर्ग में वर्मीकम्पोस्ट बनाने एवं गौपालन-गौशाला प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

दुर्ग / दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा दुर्ग एवं केन्द्रीय जेल दुर्ग (छ.ग) के संयुक्त तत्वाधान में विगत दिनों दण्डित बंदियों हेतु गौपालन एवं गौशाला प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण केन्द्रीय जेल, दुर्ग में आयोजित किया गया। जिसमें उन्हें गौपालन एवं गौशाला प्रबंधन, वर्मी कम्पोस्ट एवं केंचुआ का महत्व, जीवामृत बनाने की विधि, जैविक कीट नियंत्रक बनाने की विधि, दुग्ध प्रसंस्करण तथा पनीर एवं मस्तू पेय पदार्थ बनाने की विधि का प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया।

केन्द्रीय जेल कार्यालय के जेल अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण के समन्वयक डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ धीरेन्द्र भोसले, डॉ यशवंत अझैया, डॉ उमेश कुमार पटेल, रामसुख साहू तथा जेल प्रशासन में जेल अधीक्षक, मनीष सम्भाकर, उपनिरीक्षक उद्योग अशोक कनौजिया तथा अन्य सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के माध्यम से बंदियों को स्वरोजगार की ओर प्रेरित किया गया।

माननीय उच्च/उच्चतम न्यायालय के पत्रों पर तुरंत और सावधानी से कार्रवाई के निर्देश

दुर्ग / कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सर्व विभागों के प्रमुख अधिकारियों को माननीय उच्च और उच्चतम न्यायालय से प्राप्त होने वाले पत्रों पर निर्धारित समय भीतर त्वरित गति से और सावधानीपूर्वक कार्रवाई निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी अधीनस्थ कर्मचारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए जाएं, ताकि न्यायालय से प्राप्त पत्रों पर समय रहते, पूरी सतर्कता के साथ काम किया जा सके और किसी भी तरह की लापरवाही से बचा जा सके।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button