छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र के सियान सदन में ‘बोन एंड जॉइंट वीक’ स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन…

भिलाई – इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार “बोन एंड जॉइंट वीक 2025” का आयोजन 5 अगस्त 2025 को, सियान सदन, भिलाई में किया गया। इस वर्ष सेमिनार की थीम थी – “हाऊ टू इम्प्रूव क्वालिटी ऑफ लाइफ इन ओल्ड ऐज”, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों को वृद्धावस्था में बेहतर जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में दुर्ग ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वी.एस. बघेल, जेएलएन हॉस्पिटल सेक्टर-9 के ऑर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. रघुनंदन बिसोई तथा जिला अस्पताल दुर्ग से डॉ. विपिन जैन उपस्थित रहे। सेमिनार में लगभग 40 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में डॉ. कल्याण साहू,सीनियर कंसलटेंट (ऑर्थोपेडिक्स) डॉ. इम्युएल मैसी, डॉ. एस. घोष सहित जेएलएन चिकित्सालय की टीम की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने अपने संबोधन में वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हेतु स्वास्थ्य-संवर्धन उपायों, नियमित स्वास्थ्य जांच, दैनिक हल्के व्यायामों एवं विशेष रूप से हड्डियों को मजबूत बनाए रखने वाले अभ्यासों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पावर-पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से जीवन के उत्तरार्ध को सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

इस अवसर पर फिजियो थेरेपिस्ट डॉ. श्वेता शर्मा द्वारा व्यावहारिक व्यायाम सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने वरिष्ठजनों को सेहतमंद रहने हेतु “दोस्त बनाना, नियमित सैर करना और सरल व्यायामों को दिनचर्या में शामिल करना” जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इस आयोजन को सफल बनाने में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई के ऑर्थोपेडिक्स विभाग एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) विभाग का प्रमुख योगदान रहा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button