छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस व्दारा किया गया सुरक्षा व्यवस्था का आकलन…

दुर्ग । जिला दुर्ग के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में अन्तर्राष्ट्रीय शिव कथा वाचक पं.प्रदीप मिश्रा, सिहोर वाले का शिव महापुराण कथा वाचन दिनांक 31.07.2025 से 05.08.2025 तक संपन्न हो रहा है। उक्त शिव महापुराण कथा वाचन के दौरान आम जनता की भीड़ अत्यधिक होने से कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध को दृष्टिगत रखते हुए।

दुर्ग पुलिस की एन्टी सेबोटॉज टीम एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा रेल्वे स्टेशन दुर्ग, पावर हाउस भिलाई रेल्वे स्टेशन, भिलाई-03 रेल्वे स्टेशन की कोने-कोने की जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ.की टीम के साथ मिलकर तथा बस स्टैंड, दुर्ग की एन्टी सेबोटॉज चेकिंग की गई।

इस प्रकार दुर्ग पुलिस द्वारा आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है जिससे किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटित न हो सके। उक्त दौरान सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला दुर्ग, चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग एवं नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button