
प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के एम.एड. (प्रथम सेमेस्टर) पाठ्यक्रम में नियमित प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 23 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
मेरिट सूची होगी 1 अगस्त को जारी
विश्वविद्यालय द्वारा एम.एड. पाठ्यक्रम की मेरिट सूची 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और ऑनलाइन माध्यम से ही पूर्ण किया जाएगा।
अपोलो कॉलेज, अंजोरा दुर्ग में 40% फीस छूट, सिर्फ ₹30,000 प्रतिवर्ष में करें एम.एड.
इस वर्ष अपोलो कॉलेज, अंजोरा (दुर्ग) में एम.एड. पाठ्यक्रम में 40% विशेष फीस छूट प्रदान की जा रही है। छात्रों को केवल ₹30,000 प्रति वर्ष में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है, जबकि शासन द्वारा निर्धारित अधिकतम फीस ₹50,000 प्रति वर्ष है।
ऑनलाइन आवेदन बिल्कुल निःशुल्क, ABC ID अनिवार्य
ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरना पूर्णतः निःशुल्क है।
सभी आवेदकों के लिए ABC (Academic Bank of Credit) ID बनाना अनिवार्य है।
ABC ID बनाने के बाद ही आवेदन किया जा सकता है। ABC लिंक: http://www.abc.gov.in
कैसे करें आवेदन? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.durguniversity.ac.in के Quick Links सेक्शन में जाएं।
“Online Admission Form 2025-26” लिंक पर क्लिक करें।
या सीधे http://durg.ucanapply.com पर जाकर फॉर्म भरें।
हेल्पलाइन नंबर: 📞 8770899610
फायदे एक नजर में:
100% ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया
शासन मान्य फीस में विशेष छूट
निःशुल्क आवेदन
AICTE और NCTE मान्यता प्राप्त कॉलेज
हाई क्वालिटी एजुकेशन के साथ करियर में बेहतर अवसर
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




