छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 18 जुलाई को

दुर्ग / अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1995 एवं संशोधन नियम 2016 के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में 18 जुलाई को 04 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।

बैठक में पुलिस विभाग एवं विशेष लोक अभियोजक की पिछली त्रैमासिक बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, पुलिस विभाग द्वारा दर्ज प्रकरणों एवं विशेष लोक अभियोजक के न्यायालीयन प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। उक्त बैठक में सभी संबंधितों को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर (वायु) भर्ती हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

दुर्ग / भारतीय वायु सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा छत्तीसगढ़ के अविवाहित पुरूष एवं महिला आवेदकों से अग्निवीर वायु वर्ष-2026 हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदक वेब साईट www.agnipathvayu.cdac.in पर 31 जुलाई 2025 रात्रि 11.00 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकतें है।

जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे आवेदक जिनका जन्म 02 जुलाई 2005 एवं 02 जनवरी 2009 के बीच हुआ है और जो 10+2 या समकक्ष परीक्षा विज्ञान समूह (गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी) में किसी मान्यता प्राप्त केन्द्रीय, राज्य या केन्द्र शासित राज्य बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ जिसमें अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक हो/02 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स इजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रानिक्स, आटोमोबाईल, कम्प्यूटर साईस, इन्स्ट्रूमेंटेशन टैक्नोलॉजी, इर्न्फाेर्मेशन टेक्नोलॉजी) मान्यता प्राप्त बोर्ड, राज्य अथवा केन्द्र शासित राज्य से 50 प्रतिशत अंकों के साथ तथा जिसमें इन्टरमिडिएट मैट्रिकुलेशन में अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक हो/02 वर्षीय व्यावसायिक कोर्स या इन्टरमिडिएट मेट्रिकुलेशन में अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ जिसमें अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हो तथा जो छत्तीसगढ़ का निवासी है ऑनलाईन पंजीयन करवा सकते है। आवेदन के समय आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी, फोटोग्राफ एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपस्थित हो सकतें है।

पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु व्यापम द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश

दुर्ग / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आगामी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता से परीक्षा के संचालन हेतु अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। निर्धारित निर्देश अनुसार परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग (फ्रिस्किंग) एवं पहचान पत्र का सत्यापन किया जा सके।

परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। उदाहरण के लिए यदि कोई परीक्षा प्रातः 10.00 बजे से प्रारंभ हो रही है तो मुख्य द्वार प्रातः 9.45 बजे बंद कर दिया जावेगा, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखेंगे।

विद्यार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े एवं फुटवियर के रूप में चप्पल पहनकर परीक्षा देने आयेंगे। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधे घंटे में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधे घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित होगा। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित होगा।

परीक्षार्थी प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट ले और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा की जाएगी। परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य होगा।

मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा, जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है, तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो ले कर परीक्षा केंद्र में आएंगे। परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में केवल काले या नीले बाल पॉइंट पेन को ही उत्तर अंकित करने हेतु उपयोग करेंगे।

चयन/प्रवेश के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, अतः परीक्षार्थी इसे सुरक्षित रखें। व्यापम द्वारा दोबारा प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जावेगा। निर्देशों का पालन ना करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जायेगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

दुर्ग – परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 के अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा वार्ड क्रमांक-24 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन 17 से 31 जुलाई तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई 02 (पता-नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा रोड भिलाई 03) में सीधे अथवा पंजीकृत डॉक द्वारा कार्यालयीन समय 10 से 5.30 बजे तक (शासकीय अवकाश को छोड़कर ) जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना से मिली जानकारी अनुसार आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)। आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है।

निवासी होने के प्रमाण में वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में दर्ज नाम एवं नगरीय क्षेत्र में होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा।

आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह सहायिका होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

उद्यानिकी फसलों में मौसम आधारित फसल बीमा (खरीफ) 2025-26 लागू

दुर्ग / राज्य शासन कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा उद्यानिकी फसलों में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ मौसम में फसल बीमा कराने हेतु 31 जुलाई 2025 तक समय सीमा तय की गई है। उद्यानिकी फसलों की खेती कर रहे किसानों को विपरीत मौसम जैसे कम तापमान, अधिक तापमान, बीमारी अनुकूल मौसम, कीट व्याधियो का प्रकोप, लगातार अवर्षा की स्थिति निर्मित होना ओला वृष्टि आदि से होने वाले नुकसान से बचाने पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा लागू की गई है।

उप संचालक उद्यान जिला दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ वर्ष 2025 में जिले अन्तर्गत बीमा कराने वाले कृषको को अधिसूचित फसल के अनुसार निर्धारित कुल बीमित राशि का अधिकतम 5 प्रतिशत अथवा वास्तविक प्रीमियम जो भी कम हो राशि कृषक अंश के रूप में ऋणि एवं अऋणि दोनों प्रकार के कृषकों को जमा करने होंगें।

अऋणि कृषक फसल लगाने का स्वघोषित प्रमाण पत्र, नक्शा खसरा, आधार कार्ड अपने बैंक पासबुक की छाया प्रति जिसमें आईएफएससी कोड इत्यादि का उल्लेख हो, जमा कर बीमा करा सकते है।

ज्ञात हो कि योजना के अंतर्गत ऋणी कृषको के लिये विकल्प चयन (ऑप्ट आउट) के आधार पर क्रियान्वित होगी। ऋणी कृषक जो योजना में शामिल नही होना चाहते, उन्हे भारत सरकार द्वारा जारी चयन (ऑप्ट आउट) प्रपत्रानुसार हस्ताक्षरित घोषणा पत्र बीमा आवेदन की अंतिम तिथि के 07 दिवस पूर्व तक सबंधित वित्तीय संस्थान में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

निर्धारित समय-सीमा में हस्ताक्षरित घोषणा पत्र जमा नहीं करने पर संबंधित बैंक द्वारा संबंधित मौसम के लिये स्वीकृत/नवीनीकृत की गई अल्पकालीन कृषि ऋण को अनिवार्य रूप से बीमाकृत किया जायेगा। इस मामले में बैंक द्वारा किसी भी प्रकार की चूक/त्रुटि होने पर संबंधित बैंक किसानों के स्वीकार्य दावों के भुगतान करने के लिये उत्तरदायी होगी।

अधिक जानकारी के लिए विकासखण्ड दुर्ग के प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी मुकेश कुमार वासनिक (मो.न. 9926171139), विकासखण्ड धमधा के प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी रविश कुमार साहू (मो.न. 9993146452), विकासखण्ड पाटन के प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्रीमती सुरभि श्रीवास्तव (मो.न. 9011648203) से संपर्क कर सकते है।

दावा आपत्ति के लिए आवेदन 25 जुलाई तक

दुर्ग / एकीकृत बाल विकास योजना कार्यालय दुर्ग शहरी द्वारा 19 मई से 02 जून 2025 तक नयापारा पंचशील नगर केन्द्र क्रमांक 02 वार्ड क्रमांक 01 में एक आंगनबाड़ी सहायिका के नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। मूल्यांकन समिति द्वारा 26 जून 2025 को बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार 25 जुलाई 2025 तक दावा आपत्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं।

दावा आपत्ति हेतु प्राप्त आवेदनों की अनंतिम सूची परियोजना कार्यालय एवं नगर पालिक निगम दुर्ग के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है। उक्त दर्शित अवधि में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग शहरी में कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत दावा आपत्ति ही मान्य की जाएगी।

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर (वायु) भर्ती हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

दुर्ग / भारतीय वायु सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के अविवाहित पुरूष एवं महिला आवेदकों से अग्निवीर वायु वर्ष-2026 हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदक वेब साईट www.agnipathvayu.cdac.in पर 31 जुलाई 2025 रात्रि 11.00 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकतें है।

जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे आवेदक जिनका जन्म 02 जुलाई 2005 एवं 02 जनवरी 2009 के बीच हुआ है और जो 10+2 या समकक्ष परीक्षा विज्ञान समूह (गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी) में किसी मान्यता प्राप्त केन्द्रीय, राज्य या केन्द्र शासित राज्य बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ जिसमें अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक हो/02 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स इजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रानिक्स, आटोमोबाईल, कम्प्यूटर साईस, इन्स्ट्रूमेंटेशन टैक्नोलॉजी, इर्न्फाेर्मेशन टेक्नोलॉजी) मान्यता प्राप्त बोर्ड, राज्य अथवा केन्द्र शासित राज्य से 50 प्रतिशत अंकों के साथ तथा जिसमें इन्टरमिडिएट मैट्रिकुलेशन में अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक हो/02 वर्षीय व्यावसायिक कोर्स या इन्टरमिडिएट मेट्रिकुलेशन में अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ जिसमें अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हो तथा जो छत्तीसगढ़ का निवासी है ऑनलाईन पंजीयन करवा सकते है। आवेदन के समय आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी, फोटोग्राफ एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपस्थित हो सकतें है।

प्रतिनियुक्ति से 10 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में भर्ती

दुर्ग / जिले में नवीन संचालित कुल 10 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति से पूर्ति किया जाना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालयों में अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन ऑनलाइन लिंक https://cgssa.in/sagesdurg पर 25 जुलाई 2025 रात्रि 11.59 बजे तक प्रेषित करना अनिवार्य होगा।

प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन सीधे कार्यालय में (स्पीड पोस्ट/डाक/अन्य किसी माध्यम) स्वीकार नहीं किए जायेंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात् कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा। आवेदन ऑनलाईन माध्यम से वेबसाईट durg.gov.in से भरा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला दुर्ग के वेबसाईट durg.gov.in का अवलोकन कर सकते है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button