छत्तीसगढ़भिलाई

सर्विस रोड में बेतरतीब खडे वाहनो को हटाने चालानी कार्यवाही…

भिलाईनगर/ भिलाई के मुख्य मार्ग जी. ई. रोड से लगे सर्विस रोड में बेतरतीब खडे दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो को व्यवस्थित कर यातायात को सुगम बनाने नगर निगम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही किया. निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शहर में लगातार बढ रहे यातायात दबाव को कम करने तथा सुगम और व्यवस्थित आवागमन के लिए जी. ई. रोड से लगे सर्विस रोड में बेतरतीब खडे वाहनो को हटाने तथा चालानी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

इसी कडी में जोन 2 वैशालीनगर का राजस्व अमला सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम के साथ चंद्रा मौर्य सिनेमा चौक से सर्विस रोड में खडे वाहनो को हटवाया गया तथा वाहन मालिको को समझाईस दिया गया कि आगामी दिनो में वाहन सडक पर पाये जाने पर चालानी तथा जप्ती की कार्यवाही किया जाएगा। कार्यवाही के दौरान वार्ड प्रभारी कार्तिक, मदन मोहन तिवारी, समीर अहमद, गुप्तानंद तिवारी, हरिओम गुप्ता, कृष्ण कुमार सुपैत,मंगल कुर्रे, आदि शामिल रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button