छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

पीएम आवास बीएलसी घटक के हितग्राहियों से किश्त की राशि वसूला जाएगा

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के नागरिको को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोर जमीन-मोर मकान घटक अंतर्गत राशि आबंटन किया गया है। किन्तु हितग्राहियों द्वारा किश्त की राशि प्राप्त होने के बाद भी मकान निर्माण की प्रक्रिया प्रांरभ नहीं की जा रही है।

कुल 99 हितग्राहियो को किश्त की राशि का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें से मात्र 19 हितग्राहियों द्वारा वर्तमान में आवास का निर्माण कर लिया गया है। शेष 80 हितग्राहियों द्वारा अभी तक मकान निर्माण की प्राक्रिया प्रारंभ नहीं किए है। शासकीय राशि का जालसाजी कर दुरूपयोग किये जाने के संबंध में नोटिस दिया जा रहा है।

संबंधितों के विरूद्व दण्डात्मक राशि की वसूली की जानी है। इसके लिए हितग्राहियो को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दुर्ग के समक्ष उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने आदेशित किया जा रहा है। हितग्राहियों द्वारा दिया गया जवाब सही नहीं पाये जाने पर आबंटित राशि की वसूली की कार्यवाही नियमानुसार की जावेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button