छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

“सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल” – मंत्री टंक राम वर्मा ने किया प्रमुख उपलब्धियों का अनावरण…

भिलाई, छत्तीसगढ़: आज सुपेला के अमित पार्क होटल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा जी ने पिछले 11 वर्षों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी संदीप शर्मा जी, अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा जी, वैशाली नगर विधायक राकेश सेन जी, भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी, और दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे एवं भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मंत्री वर्मा ने सरकार के परिवर्तनकारी प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में:

* नारी-शक्ति का सशक्तिकरण और रोजगार के अवसर बढ़े हैं, जिससे एक मजबूत ‘डिजिटल इंडिया’ की नींव पड़ी है।
* “सबका साथ, सबका विकास” की भावना से भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और 2025-26 तक 6.8% की विकास दर अनुमानित है।
* आत्मनिर्भर भारत के तहत PLI योजनाओं और MSME समर्थन से ₹1.61 लाख करोड़ का निवेश आया और 11.5 लाख से अधिक नौकरियां सृजित हुईं।
* मजबूत और निर्णायक नेतृत्व ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, जैसा कि सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट हवाई हमलों से साबित हुआ।
* डिजिटल इंडिया ने भारत को ‘डिजिटल डोमिनेंस’ की दिशा में अग्रसर किया है, UPI लेनदेन में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है और देश फिनटेक में वैश्विक नेता बन गया है।
* स्वास्थ्य सेवा में जन औषधि केंद्रों से दवाओं की कीमत में 50-90% की कमी आई है, जिससे ₹38,000 करोड़ की वार्षिक बचत हुई है।
* शिक्षा में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हुई और कौशल विकास योजनाओं ने 1.6 करोड़ युवाओं को सशक्त बनाया।
* कनेक्टिविटी में ग्रामीण सड़कों, राजमार्गों, मेट्रो रेल और हवाई अड्डों के निर्माण में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिला है।
* वैश्विक स्तर पर भारत ने G-20 की अध्यक्षता सफलतापूर्वक की और पर्यावरण संरक्षण में नेतृत्व की भूमिका निभाई।
* भारत अब ‘उधार लेने वाला’ नहीं, बल्कि ‘देने वाला’ राष्ट्र बन गया है, जिसने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और चंद्रयान-3 की सफलता से अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।
मंत्री वर्मा ने कहा कि यह “असली एम्पावरमेंट” का दौर है, जहां पेशेवरों को सम्मान और अवसर मिले हैं, और भारत एक विकसित राष्ट्र के सपने को साकार कर रहा है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button