chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

एसएसपी विजय अग्रवाल का एक्शन मोड: लापरवाह पुलिसकर्मी लाइन अटैच, गांजा केस में सिपाही बर्खास्त…

दुर्ग/ दुर्ग जिले के नए पुलिस अधीक्षक एसएसपी विजय अग्रवाल ने पदभार संभालते ही लापरवाह और गैर-जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव को एक जुए के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन अटैच कर दिया गया है।

जुए के मामले में 9 गिरफ्तार, लाखों की नकदी जब्त

दो दिन पहले ही पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में बड़ा जुआ कांड सामने आया था, जिसमें पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लाखों की नकदी जब्त की थी। हालांकि कार्रवाई के बावजूद एसएसपी ने थाना क्षेत्र में जुआ संचालित होने को लेकर नाराजगी जताई और थाना प्रभारी को हटाने का आदेश दे दिया।

सभी थानों को दिए सख्त निर्देश: गैरकानूनी गतिविधियां बंद करें

अपने कार्यभार के पहले ही क्राइम मीटिंग में एसएसपी विजय अग्रवाल ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी थी कि वे अपने क्षेत्र में चल रहे गैरकानूनी कार्यों को तुरंत बंद करवाएं। उन्होंने साफ कहा – “मुझे साफ और सख्त पुलिसिंग चाहिए।”

विभागीय जांच के भी संकेत

सूत्रों के अनुसार, पुरानी भिलाई टीआई महेश ध्रुव के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए जा सकते हैं। एसएसपी अग्रवाल का यह रुख पुलिसिंग में अनुशासन और जवाबदेही को बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

गांजा केस में आरक्षक विजय धुरंधर बर्खास्त

इसी थाने के आरक्षक विजय धुरंधर (क्रमांक 1654) को गांजा प्रकरण में दोषी पाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपी सिपाही ने गांजा बरामदगी के दौरान एक बोरी गांजा अपने पास रख लिया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। यह कार्रवाई पहले से ही एसएसपी अग्रवाल की कड़ी छवि को दर्शाती है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button