छत्तीसगढ़दुर्ग

सडक सुरक्षा माह के तेरहवें दिन यातायात मुख्यालय नेहरू नगर में हेलमेट किया गया वितरण…

दुर्ग:- जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश पर एवं सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के मार्ग दर्शन एवं सतानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में आम नागरिकोे और सडक उपयोगकर्ताओं को सडक सुरक्षा की गंभीरता औार चुनौती के बारे में जागरूक करने के लिए सडक सुरक्षा माह 2025 का आयोजन दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा किया जा रहा है।

सडक सुरक्षा माह के तेरहवें दिन यातायात मुख्यालय नेहरू नगर में हेलमेट किया गया वितरण...

जिसके अंतर्गत प्रतिदिन अलग अलग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालको को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। सडक सुरक्षा माह के तेरवें दिन आज दिनांक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), सुश्री ऋचा मिश्रा द्वारा हेलमेट की उपयोगिता को बताते हुए यातायात मुख्यालय नेहरू नगर में आम नागरिको को हेलमेट वितरण किया गया।

इसी प्रकार बाफना टोल प्लाजा में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात ), सदानंद विंध्यराज की उपस्थिति में नेशनल हाइवे के भारी वाहन चालको के लिए स्वास्स्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया जिसमें भारी संख्या में वाहन चालको का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button