छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

हिट एण्ड रन दुर्घटना में मृतक के परिजन को 2-2 लाख रूपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत

दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने वाहन दुर्घटना में मृतक के परिजन को 2-2 लाख रूपए की प्रतिकर राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घनश्याम यादव निवासी महामाया पारा वार्ड न. 04 भिलाई 03 दुर्ग की विगत 26 मार्च 2024 को रायपुर से दुर्ग जीई रोड कुम्हारी के पास सड़क दुर्घटना (हिट एण्ड रन) में मृत्यु हो गयी थी।

इसी प्रकार श्रीमती सीता साहू पति तोषण साहू और गुनगुन साहू पिता तोषण साहू निवासी ग्राम बसनी धमधा जिला दुर्ग की विगत 14 जनवरी 2024 को ईटा भट्टी रोड धमधा दुर्ग मेन रोड के पास सड़क दुर्घटना (हिट एण्ड रन) अज्ञात वाहन द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने पर हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटनाओं में घोर उपहति होने की पुष्टि की गई है।

इनकी मृत्यु हो गयी थी। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मृतक घनश्याम यादव के विधिक प्रतिनिधि उनकी पत्नि मैना यादव को, मृतिका श्रीमती सीता साहू और गुनगुन साहू के विधिक प्रतिनिधि तोषण कुमार साहू को प्रतिकर राशि 2-2 लाख रूपये स्वीकृत की गई है।

धान की खरीदी 4,75,322.64 मीट्रिक टन

– धान का उठाव 2,78,066.79 मीट्रिक टन

दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 94817 किसानों से 4,75,322.64 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।

धान उठाव के लिए 4,20,742.75 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है। अब तक 2,78,066.79 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 22036 किसानों ने धान बिक्री के पश्चात् 426.75 हेक्टयेर रकबा समर्पण किया है। समितियों में धान खरीदी हेतु बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button