छत्तीसगढ़भिलाई

प्लांट गैराज ने बीएसपी फ्लीट को दिया नया वाहन…

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लांट गैराज ने अपने फ्लीट (वाहन बेड़ा) में टाटा एसएमएल 5252 को जोड़कर बीएसपी के प्रचालन क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस वाहन का उपयोग कोक ओवन, ब्लास्ट फर्नेस, सिंटर प्लांट्स से रॉ मटेरियल को एकत्र कर लेबोरेटरी में भेजने हेतु किया जायेगा, जिससे समय की बचत होगी।

प्लांट गैराज ने बीएसपी फ्लीट को दिया नया वाहन...

उद्घाटन समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (आरसीएल) राहुल श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (आरसीएल) ए वी मनोज, महाप्रबंधक (आरसीएल) ए के सहारे, वरिष्ठ प्रबंधक (आरसीएल) सोनल श्रीवास्तव, एस के बंछोर व राजेश चौधरी, उप प्रबंधक (आरसीएल) स्वराजित विश्वास उपस्थित थे।

मुख्य महाप्रबंधक राहुल श्रीवास्तव (आरसीएल) ने प्लांट गैराज विभाग की टीम द्वारा किए गए अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह नवीनतम वाहन विभिन्न विभागों को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के सतत विकास और सफलता में योगदान देगा।

प्लांट गैराज ने बीएसपी फ्लीट को दिया नया वाहन...

इस पहल को यादगार बनाने एवं सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अवसर पर भिलाई इस्पात्र संयंत्र के रोलिंग मिल-आईसीएल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| वृक्षारोपण कार्यक्रम में आरसीएल विभाग के महाप्रबंधकगण ए वी मनोज, के वी शंकर, सिद्धार्थ मुखोपाध्याय, सुश्री सत्या देवी, सुश्री सुरैया एस कादर, ए के सहारे सहित वेणुगोपाल, संजय सोनी, रिकी राम साहू, सी प्रदीप, अनीता, भारती चौधरी, पाणिग्रही, जे के वर्मा शामिल हुए।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button