
दुर्ग। राजपूत क्षत्रिय महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस की अध्यक्षता एवं समस्त केंद्रीय पदाधिकारियों के विशेष आतिथ्य में दुर्ग के महाराणा प्रताप भवन में केंद्रीय कार्यकारणी समिति की बैठक कर विभिन्न सामाजिक हित मुददों व विषयो पर चर्चा व निर्णय लिया गया।
सर्वप्रथम बैठक मेंआये हुए सभी उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा श्रीराम भगवान व महाराणा प्रताप की तैलचित्र पर पूजा अर्चना कर माल्यापर्ण किया गया। ततपश्चात दुर्ग उत्तर उपसमिति के पदाधिकारियों के द्वारा नवनिर्वाचित केंद्रीय पदाधिकारियों स्वागत सम्मान तिलक लगाकर फूलमालाओं व शाल श्रीफल मोमोंटो भेंटकर किया गया।
स्वागत भाषण मनोज राजपूत अध्यक्ष उपसमिति दुर्ग उत्तर के द्वारा दिया गया। मंच संचालन सचिव माधो सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया। केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस ने अपने संक्षिप्त उदबोधन में समाजहित के लिए उचित मंच पर खुलकर बात रखने व सुझाव देकर उन सभी विषयों पर जो समाज के उत्थान ,विकास के लिए दुर्गामी हित एवं लाभकारी हो की बातें कहीं।
बैठक व्यवस्था के लिए दुर्ग उत्तर उपसमिति का आभार व्यक्त करते हुए आने वाले वर्षों में उपसमिति के सफल संचालन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय महासभा की ओर से हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यकारणी बैठक का मंच संचालन महासभा महासचिव विष्णु सिंह बघेल ने किया।
महासभा के अध्यक्ष महोदय एवं सभी केंद्रीय पदाधिकारीयो के आतिथ्य में सभी परिषदों व समितियों के प्रभारी ,अध्यक्ष कोषाध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों का नाम व पद परिचय व स्थान बताते हुए उपस्थित दुर्ग उत्तर उपसमिति के पदाधिकारियों के द्वारा उन सभी का स्वागत, अभिनंदन फूल माला से करवाया गया। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी लोकेश्वर सिंह ठाकुर ननकटठी ने दी है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




