हेल्‍थ

Summer Skin Care Tips: तरबूज का जूस स्किन को देता है कई फायदे, गर्मी में ऐसे करें इस्तेमाल

Summer Skin Care Tips: गर्मी में त्वचा की बेहतर देखभाल के लिए खास स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी होता है. खासकर महिलाएं गर्मियों (Summer) में स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट से लेकर पार्लर जाने तक कई तरीके आजमाती हैं. लेकिन गर्मी में त्वचा का निखार (Glowing Skin) बरकरार रखना काफी मुश्किल टास्क होता है. हालांकि अगर आप चाहें तो त्वचा को गर्मी के कहर से दूर रखने के लिए तरबूज (Watermelon) को अपना ग्लोइंग सीक्रेट बना सकते हैं.

नेचुरल टोनर है तरबूज: गर्मी के मौसम में तरबूज आपकी त्वचा के लिए परफैक्ट टोनर साबित हो सकता है. नियमित रूप से तरबूज का रस स्किन पर लगाने से पोर्स में जमी गंदगी साफ होती है और त्वचा के दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है.

ढ़ती उम्र के लक्षण रहेंगे दूर: तरबूज में मौजूद एंटी-एजिंग गुण चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसे बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करने में मददगार होते हैं. साथ ही ये शरीर में पानी की कमी पूरी करके ढीली पड़ चुकी स्किन को भी टाइट करने का काम करते हैं.

पिंपल्स और एक्ने से मिलेगी निजात: गर्मी के मौसम में चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या आम हो जाती है. वहीं तरबूज के जूस में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण फेस के पिंप्लस और एक्ने से निजात दिलाने में मदद करते है.

ऑयली स्किन पर कारगर: गर्मी में पसीना आने के कारण स्किन ऑयली होने लगती है. लेकिन तरबूज का रस स्किन के पोर्स को कम करके एक्ट्रा ऑयल सोखने का काम करता है. साथ ही तरबूज में मौजूद भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सिबेसियस ग्लैंडस त्वचा को ऑयली होने से रोकता है.

रंग साफ करने में मददगार: स्किन पर निखार लाने और त्वचा का रंग साफ करने में भी तरबूज काफी असरदार होता है. इसके लिए तरबूजे के एक टुकड़े को मैश करके उसमें थोड़ा सा दूध मिला लें और इससे त्वचा की मालिश करें. कुछ समय में आपकी त्वचा ग्लो करने लगेगी.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button