chhattisgarhknowledgelifestyleछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीयूटिलिटी न्यूजरिपोर्ट

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस में दो अत्याधुनिक गैस एनालाइज़र सिस्टम का सफल कमीशनिंग…

सीडीआई-6 में कार्बन मोनोऑक्साइड और ऑक्सीजन की होगी ऑनलाइन निगरानी, प्रक्रिया नियंत्रण और परिचालन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। संयंत्र के इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग ने नवनिर्मित एवं उन्नत सीडीआई-6 (कोल डस्ट इंजेक्शन) सिस्टम में दो अत्याधुनिक गैस एनालाइज़र प्रणालियों का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया है। इन प्रणालियों की स्थापना से सीडीआई-6 की प्रक्रिया निगरानी और परिचालन सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस में दो अत्याधुनिक गैस एनालाइज़र सिस्टम का सफल कमीशनिंग...

कार्बन मोनोऑक्साइड और ऑक्सीजन की होगी निरंतर निगरानी

आईपीयू योजना के अंतर्गत स्थापित इन गैस एनालाइज़र प्रणालियों के माध्यम से कोल डस्ट इंजेक्शन प्रक्रिया में कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) एवं ऑक्सीजन के स्तर का ऑनलाइन मापन और निरंतर निगरानी की जा सकेगी। इससे गैसों के महत्वपूर्ण मापदंडों पर बेहतर नियंत्रण स्थापित करने तथा प्रक्रिया का सुरक्षित एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

कोल डस्ट इंजेक्शन प्रक्रिया में ऑक्सीजन और कार्बन मोनोऑक्साइड के स्तर की सटीक निगरानी बेहद महत्वपूर्ण होती है। नई प्रणालियों से मिलने वाले रियल-टाइम डेटा के आधार पर परिचालन संबंधी निर्णय लेने में सुविधा होगी। साथ ही संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया उद्घाटन

दोनों गैस एनालाइज़र प्रणालियों का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (आयरन) मनोज कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) विवेक वर्मा एवं मुख्य महाप्रबंधक (ऐंड डी) बी. मधु पिल्लई ने किया।

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस में दो अत्याधुनिक गैस एनालाइज़र सिस्टम का सफल कमीशनिंग...

इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग की टीम का रहा महत्वपूर्ण योगदान

इन प्रणालियों की स्थापना एवं कमीशनिंग का कार्य महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) ए. एम. डैनी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्य में उप महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) ए. एस. रेड्डी, उप महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) ए. आनंद, इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग एवं ब्लास्ट फर्नेस की पूरी टीम तथा उप महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) पवन वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसके सफल निष्पादन में पीपी एंड ई, एमएम-आईपीएम, सिविल इंजीनियरिंग विभाग और ब्लास्ट फर्नेस के विभिन्न अनुभागों ने भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि

सीडीआई-6 सिस्टम में दो गैस एनालाइज़र प्रणालियों का सफल कमीशनिंग भिलाई इस्पात संयंत्र में तकनीकी आधुनिकीकरण, बेहतर प्रक्रिया नियंत्रण और परिचालन सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे कोल डस्ट इंजेक्शन प्रक्रिया की निगरानी अधिक प्रभावी और विश्वसनीय बनाने में सहायता मिलेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button