विद्यार्थियों से नैतिकता पर संवाद, बीएसपी के युवा अधिकारियों को सतर्कता का संदेश…
सेल सीवीओ दिलीप कुमार ने ‘इंस्पायरिंग एथिक्स’ कार्यक्रम में साझा किए विचार, बीएसपी की विजिलेंस गतिविधियों की भी की समीक्षा

भिलाई। सेल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) दिलीप कुमार ने त्रैमासिक प्रिवेंटिव विजिलेंस कैम्पेन के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) का दौरा किया। 19 सितंबर को अपने भिलाई प्रवास के दौरान उन्होंने नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित ‘इंस्पायरिंग एथिक्स’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इसके साथ ही बीएसपी की सतर्कता गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ संयंत्र के युवा अधिकारियों से भी चर्चा की।
विद्यार्थियों ने पूछे सवाल, सीवीओ ने दिए जवाब
विजिलेंस अवेयरनेस इनिशिएटिव के तहत सुनीति उद्यान, सेक्टर-8 में आयोजित ‘इंस्पायरिंग एथिक्स’ कार्यक्रम में सीवीओ दिलीप कुमार ने विद्यार्थियों से नैतिक मूल्यों, ईमानदारी और सही आचरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत की। 
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन और व्यवहार से जुड़े व्यावहारिक विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं एवं सवाल सामने रखे। दिलीप कुमार ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्हें नैतिक मूल्यों को केवल विचार तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन में व्यवहार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने सही आचरण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारियों को ईमानदारी के साथ निभाने पर जोर दिया।
अधिकारियों के साथ किया वृक्षारोपण
कार्यक्रम में सेल के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (विजिलेंस) एवं अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (विजिलेंस) ज्ञानेश झा, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए.के. चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीन निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) पी.के. सरकार, कार्यपालक निदेशक (खदान) कमल भास्कर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद सीवीओ दिलीप कुमार ने उपस्थित अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण भी किया। इस गतिविधि के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और संस्थागत स्तर पर जिम्मेदार भागीदारी का संदेश दिया गया।
बीएसपी की सतर्कता गतिविधियों की समीक्षा
भिलाई प्रवास के दौरान सीवीओ ने बीएसपी में संचालित सतर्कता गतिविधियों की समीक्षा भी की। समीक्षा बैठक में संयंत्र में चल रहे विभिन्न विजिलेंस कार्यक्रमों, प्रिवेंटिव विजिलेंस से जुड़े कार्यों और उनकी प्रगति की जानकारी ली गई।
इसके बाद उन्होंने बीएसपी के युवा अधिकारियों के साथ संवाद किया। चर्चा के दौरान कार्यस्थल पर नैतिक आचरण, जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन और सतर्कता के प्रति जागरूकता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
प्रिवेंटिव विजिलेंस कैम्पेन के तहत आयोजित इन गतिविधियों में नैतिक मूल्यों और पारदर्शी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने के साथ युवा अधिकारियों एवं विद्यार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।
सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/
https://twitter.com/
https://instagram.com/
https://whatsapp.com/channel/
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.




