chhattisgarhReligionछत्तीसगढ़दुर्गधर्म अध्यात्म

मरोदा टैंक में तीजा की रौनक, विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को बांटा करु-करेला भात…

मां कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में उमड़ा उत्साह, मातृशक्ति के त्याग और आस्था को बताया छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पहचान

दुर्ग। मरोदा टैंक स्थित मां कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीजा पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए और माताओं एवं बहनों को पारंपरिक करु-करेला भात का वितरण किया। मरोदा टैंक में तीजा की रौनक, विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को बांटा करु-करेला भात...

इस दौरान विधायक ने माताओं और बहनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें तीजा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़ा पर्व है। यह मातृशक्ति के त्याग, समर्पण और अटूट आस्था का प्रतीक है।

विधायक ने कहा कि तीजा पर्व पारिवारिक मूल्यों और लोक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश देता है। माताओं-बहनों का व्रत, समर्पण और आशीर्वाद परिवार तथा समाज की बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

तीजा और गणेश चतुर्थी की दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों को तीजा पर्व और गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति की मौजूदगी रही और पारंपरिक पर्व का उत्साह देखने को मिला।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और मातृशक्ति रही मौजूद

कार्यक्रम में मां शीतला कल्याणी मंदिर के अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंडे, महापौर शशि सिन्हा, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री गुड्डू झा, मंडल उपाध्यक्ष सविता महिलांग, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, अनुपमा गोस्वामी, राजेश्वरी पसीने, संध्या वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मरोदा टैंक में तीजा की रौनक, विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को बांटा करु-करेला भात...

इसके अलावा पार्षद चंदेश्वरी बांधे, ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन, शीतल चेलक, तेजस्वी सोनवानी, प्रमोद साहू, राजा डहरिया और हिमांशु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की मातृशक्ति कार्यक्रम में शामिल हुई।

मंदिर परिसर में आयोजित इस आयोजन ने तीजा पर्व की पारंपरिक भावना, सामाजिक सहभागिता और छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button