chhattisgarhknowledgeअन्‍यछत्तीसगढ़भिलाईयूटिलिटी न्यूज

सेक्टर-9 अस्पताल के ICU में बिजली गुल होने पर विधायक देवेन्द्र यादव नाराज, प्रबंधन से कार्रवाई की मांग…

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा संचालित पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 के गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की घटना को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने बीएसपी के मुख्य महाप्रबंधक, नगर प्रशासन एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग को पत्र लिखकर मामले में जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

11 सितंबर को दो बार बाधित हुई बिजली

विधायक द्वारा प्रबंधन को भेजे गए पत्र के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को सेक्टर-9 अस्पताल के ICU में विद्युत आपूर्ति बंद होने की शिकायत सामने आई। बताया गया कि दोपहर और शाम के समय दो बार अचानक बिजली गुल हुई। इससे ICU में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ICU अस्पताल का अत्यंत संवेदनशील विभाग है, जहां गंभीर मरीजों के उपचार के लिए वेंटिलेटर समेत कई जीवन रक्षक उपकरण लगातार विद्युत आपूर्ति पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटना को गंभीरता से लिया जाना जरूरी है।

विधायक ने जताई व्यवस्था में लापरवाही की आशंका

देवेन्द्र यादव ने पत्र में कहा है कि ICU जैसे संवेदनशील विभाग में विद्युत आपूर्ति बाधित होना व्यवस्था और जिम्मेदारियों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने ICU प्रभारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए मामले की गंभीरता से जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

विधायक ने बीएसपी प्रबंधन से आग्रह किया है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अस्पताल की विद्युत एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि ICU जैसे अति संवेदनशील विभाग में बिजली आपूर्ति और वैकल्पिक व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही मरीजों की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.
खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button