पॉवर जोन के 12 कर्मियों को मिला शिरोमणि सम्मान, उत्कृष्ट कार्य का हुआ सम्मान…
सुरक्षा, नवाचार और बेहतर प्रदर्शन के लिए चयनित कर्मचारियों को प्रदान किए गए प्रवीणता प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में आयोजित शिरोमणि पुरस्कार समारोह में पॉवर जोन के उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले 12 कार्मिकों को अलग-अलग महीनों के लिए कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वाले कर्मचारियों ने अपने कार्यक्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए सुरक्षा मानकों का पालन और कार्य में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।
भिलाई इस्पात संयंत्र में ऐसे कार्मिकों को शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है, जो निर्धारित सुरक्षा मानदंडों का पालन करते हुए कंपनी के लक्ष्यों को हासिल करने में योगदान देते हैं तथा अपने कार्य में नवीनता, दक्षता और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हैं।
जून 2024 से नवंबर 2025 तक चयनित हुए कर्मचारी
समारोह में विभिन्न अवधि के लिए चयनित कार्मिकों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्मानित कर्मचारियों की सूची इस प्रकार है—
- जून 2024: चार्जमैन कम सीनियर तकनीशियन, पी एंड बीएस — प्रकाश राउत
- जनवरी 2025: जूनियर इंजीनियर, पी एंड बीएस — बिचित्र नायक
- फरवरी 2025: चार्जमैन कम सीनियर ऑपरेटर, पी एंड बीएस — छबि राम पैकरा
- मार्च 2025: जूनियर इंजीनियर, पी एंड बीएस — सिमत सिंह मसराम
- अप्रैल 2025: चार्जमैन कम सीनियर तकनीशियन, पीईएम — शिव शंकर बैरागी
- मई 2025: इंजीनियरिंग एसोसिएट, पी एंड बीएस — फूलदास
- जून 2025: जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट, पी एंड बीएस — अमित कुमार सिंह
- जुलाई 2025: टेक्निकल एसोसिएट, पी एंड बीएस — नवनीत कुमार
- अगस्त 2025: इंजीनियरिंग एसोसिएट, पी एंड बीएस — चंद्रकांत तुकाराम घागरे
- सितंबर 2025: जूनियर इंजीनियर, पी एंड बीएस — नकुल प्रसाद वर्मा
- अक्टूबर 2025: चार्जमैन कम सीनियर तकनीशियन, पी एंड बीएस — हरीश चंद मसतकर
- नवंबर 2025: इंजीनियरिंग एसोसिएट, पी एंड बीएस — रमेश चौधरी
अधिकारियों ने किया सम्मान
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक, पावर फैसिलिटीज, शेख जाकिर ने की। पॉवर जोन के महाप्रबंधक पी. कृष्ण मोहन, घनश्याम प्रसाद कुर्रे, संजय अग्रवाल, सैय्यद हुसैन असद, उप महाप्रबंधक, पीईएम विजय कुमार सैनी तथा उप महाप्रबंधक, पी एंड बीएस तरुण कुमार दत्ता ने पुरस्कार विजेताओं को प्रवीणता प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
पुरस्कार विजेताओं के जीवनसाथियों को भी उनके सहयोग एवं योगदान के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने कर्मचारियों के कार्यस्थल पर किए गए उल्लेखनीय योगदान और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
मानव संसाधन टीम ने संभाली जिम्मेदारी
कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन कार्यालय की सहायक प्रबंधक नवनीता चौहान ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन अनुभाग अधिकारी, मानव संसाधन-एम एंड यू डामेश्वरी बेलसर ने किया।
पॉवर जोन के इन कार्मिकों की उपलब्धि भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा, दक्षता, नवाचार और निरंतर सुधार की संस्कृति को मजबूत करने वाली प्रेरक पहल के रूप में सामने आई।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे https://jantakikalam.com/




