
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में संचालित फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Bachelor of Pharmacy (B.Pharm.), Diploma in Pharmacy (D.Pharm.), B.Pharm. Lateral Entry और Master of Pharmacy (M.Pharm.) में प्रवेश ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से होगा।
प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ-95/2023/तक.िश./42, अटल नगर, दिनांक 11 मई 2023 में प्रकाशित प्रवेश नियमों के अनुसार निर्धारित पात्रता पूरी करना अनिवार्य होगा।
इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
- Bachelor of Pharmacy (B.Pharm.)
- Diploma in Pharmacy (D.Pharm.)
- Bachelor of Pharmacy (B.Pharm.) Lateral Entry
- Master of Pharmacy (M.Pharm.)
पहले चरण का शेड्यूल
- पंजीयन (Registration): 1 सितंबर 2026 सुबह 10:00 बजे से 5 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक
- मेरिट जारी: 6 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे
- दावा-आपत्ति: 7 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक
- आबंटन/परिणाम: 8 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे
- प्रवेश: 9 सितंबर सुबह 10:00 बजे से 11 सितंबर 2026 शाम 5:30 बजे तक
दूसरे चरण की महत्वपूर्ण तारीखें
- पंजीयन: 13 सितंबर 2026 सुबह 10:00 बजे से 16 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक
- मेरिट जारी: 17 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे
- दावा-आपत्ति: 18 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक
- आबंटन/परिणाम: 19 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे
- प्रवेश: 20 सितंबर सुबह 10:00 बजे से 22 सितंबर 2026 शाम 5:30 बजे तक
संस्था स्तर पर प्रवेश का कार्यक्रम
संस्था स्तर की काउंसिलिंग के लिए 24 सितंबर 2026 सुबह 10:00 बजे से 26 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक पंजीयन किया जा सकेगा। मेरिट सूची 27 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे जारी की जाएगी।
मेरिट सूची के आधार पर संस्था स्तर पर सीट आवंटन का अवसर लेने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित संस्था में 28 सितंबर 2026 सुबह 10:00 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
संस्था द्वारा आवंटित सीट पर प्रवेश की प्रक्रिया 28 सितंबर दोपहर 1:00 बजे से 29 सितंबर 2026 दोपहर 1:00 बजे तक पूरी की जाएगी।
यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो 29 सितंबर दोपहर 1:30 बजे से 30 सितंबर 2026 शाम 5:30 बजे तक मेरिट सूची के अनुसार अन्य पात्र अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। इसमें 28 सितंबर को अनुपस्थित रहने वाले, उपस्थित होने के बावजूद सीट आवंटित नहीं होने वाले तथा आवंटित/प्रवेशित सीट के बावजूद उच्च वरीयता वाले विषय या विकल्प का चयन करने के इच्छुक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
अभ्यर्थियों को प्रत्येक चरण की काउंसिलिंग के लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दूसरे चरण में पंजीयन करने पर पहले चरण का प्रवेश स्वतः निरस्त हो जाएगा।
वहीं, संस्था स्तर की काउंसिलिंग के लिए आवेदन करने मात्र से पहले से लिया गया प्रवेश निरस्त नहीं होगा। यदि अभ्यर्थी संस्था स्तर की काउंसिलिंग के दौरान किसी अन्य संस्था में प्रवेश लेता है, तभी पूर्व प्रवेश निरस्त होगा।
प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, विस्तृत नियमों और किसी भी आगामी संशोधन की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को विभाग की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी गई है।
आधिकारिक वेबसाइट: DTE Chhattisgarh
ऑनलाइन काउंसिलिंग पोर्टल: CGDTE Admissions
रविवार और शासकीय अवकाश के दिनों में भी प्रवेश संस्थाएं एवं सुविधा केंद्र खुले रहेंगे।
किसी सहायता के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में सुविधा केंद्र एवं नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0771-2221376 पर संपर्क कर सकते हैं।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे https://jantakikalam.com




