प्लेट मिल ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 1,526 टन फिनिश्ड प्लेट्स का रोड डिस्पैच…
49 ट्रॉलियों से हुआ प्रेषण, पुराने रिकॉर्ड से 280 टन अधिक डिस्पैच कर टीम ने रचा नया दैनिक मानदंड

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल के डिस्पैच सेक्शन ने फिनिश्ड प्लेट्स के रोड डिस्पैच में नया दैनिक रिकॉर्ड स्थापित किया है। टीम ने एक ही दिन में 49 ट्रॉलियों के जरिए 1,526 टन फिनिश्ड प्लेट्स का सड़क मार्ग से प्रेषण कर यह उपलब्धि हासिल की।
इससे पहले 16 अगस्त 2026 को 40 ट्रॉलियों के माध्यम से 1,246 टन फिनिश्ड प्लेट्स डिस्पैच करने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। नए प्रदर्शन में पिछले रिकॉर्ड की तुलना में 9 अधिक ट्रॉलियों का उपयोग हुआ और 280 टन अधिक फिनिश्ड प्लेट्स का प्रेषण किया गया।
बेहतर समन्वय से मिली कामयाबी
यह उपलब्धि प्लेट मिल के डिस्पैच सेक्शन, ऑपरेशन एवं लॉजिस्टिक्स टीम, ट्रांसपोर्टर, क्रेन एवं हैंडलिंग टीम सहित प्रेषण प्रक्रिया से जुड़े सभी विभागों और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है।
बेहतर योजना, तेज प्रेषण प्रक्रिया और सामूहिक प्रयासों ने रिकॉर्ड डिस्पैच हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डिस्पैच दक्षता में नया मानदंड
सड़क मार्ग से फिनिश्ड प्लेट्स के प्रेषण में बनाया गया यह नया दैनिक रिकॉर्ड प्लेट मिल और सेल-बीएसपी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह टीम की कार्यकुशलता, प्रभावी टीमवर्क और लगातार बेहतर प्रदर्शन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
रिकॉर्ड उपलब्धि ने प्रेषण दक्षता के क्षेत्र में नया मानदंड स्थापित किया है और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की दिशा में टीम के प्रयासों को और मजबूती दी है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे https://jantakikalam.com




