रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा…

दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत रिसाली नगर पालिका निगम द्वारा रिसाली दशहरा मैदान में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मुख्य रूप से शामिल हुए। हजारों की संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, BSF एवं CISF के जवान हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष के साथ सड़कों पर निकले।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज को हर घर तक पहुंचाना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर हम सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-आंदोलन बनाएं।”
यात्रा के समापन अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा “देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का त्याग सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम गर्व से तिरंगा लहरा पा रहे हैं।”
उन्होंने कहा “राष्ट्रभक्ति और एकता के भाव के साथ निकली यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि रिसाली की जनता देश और तिरंगे के सम्मान के लिए सदैव समर्पित है।”
इस अवसर पर निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा जी, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू जी, राजू राकेश जांगड़े जी, महामंत्री गुड्डू झा जी, दशरथ साहू जी, नरेंद्र निर्मलकर जी, पुनाराम कलिहारी जी, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू जी, पार्षद धर्मेंद्र भगत जी, विधि यादव जी, श्रीमती रमा साहू जी, श्रीमती सविता धावस जी, श्रीमती ममता सिन्हा जी, श्रीमती ईश्वरी साहू जी, श्रीमती सरिता देवांगन जी, श्रीमती गजेंद्री कोठारी जी, श्रीमती शीला नरखड़े जी, श्रीमती माया यादव जी, सचिन गोस्वामी जी, अजीत चौधरी जी, अमन शर्मा जी, सुश्री कंचन सिंह जी, श्रीमती संध्या वर्मा जी, श्रीमती राजेश्वरी पसीने जी, डॉ. अनुपमा गोस्वामी जी, BSF एवं CISF के जवान, निगम के कर्मचारी तथा नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




