भिलाई

चाकू दिखाकर दो मोबाइल लूटने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई संक्षिप्त विवरण

दिनांक 29.07.2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, सेक्टर-01 के पास प्रार्थी अयान अली एवं उसकी महिला साथी के साथ तीन अज्ञात आरोपियों द्वारा मोबाइल लूट की घटना की गई थी। आरोपियों द्वारा Realme एवं iPhone मोबाइल लूटने के दौरान प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर किसी नुकीली वस्तु से कमर एवं पीठ के पास चोट पहुंचाई गई तथा दोनों मोबाइल लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपियों को दिनांक 11.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपियों द्वारा सुनसान स्थान के पास प्रार्थी एवं उसकी महिला साथी को निशाना बनाकर मोबाइल फोन लूटने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर नुकीली वस्तु से चोट पहुंचाकर दोनों मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना स्थल

डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के पास, सेक्टर-01, थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम

1. आर्यन राय, उम्र 19 वर्ष, निवासी शंकर पारा, लक्ष्मी मार्केट, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
2. पीयूष कुमार शाह, उम्र 20 वर्ष, निवासी तीन दर्शन मंदिर के पीछे, रामजी निवास, नेहरू चौक, कैम्प-01, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
3. मोहम्मद आरिफ शाह, उम्र 19 वर्ष, निवासी पंजाब डेयरी के पीछे, स्टील नगर, कैम्प-01, भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. Realme कंपनी का 01 मोबाइल फोन।
2. iPhone 16 का 01 मोबाइल फोन।
3. घटना में प्रयुक्त स्टील का 01 धारदार हथियार।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर कुमार, सउनि भारत सिंह चौधरी, पुनीत राम वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, आरक्षक आशीष प्रसाद, अमित सिंह एवं जयनारायण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। किसी घटना की स्थिति में स्वयं जोखिम उठाने के बजाय पुलिस को सूचना देकर सहयोग करें। अपराध एवं कानून-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button