अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, 05 प्रकरणों में 06 आरोपी गिरफ्तार….

दुर्ग संक्षिप्त विवरण
दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर सूचना के आधार पर थाना रानीतराई, पुलगांव, धमधा एवं छावनी पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी एवं रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई में कुल 154 पौवा देशी मदिरा, बिक्री रकम तथा सूमो गोल्ड वाहन जप्त कर 07 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
▪️ मॉडस ऑपरेंडी
आरोपियों द्वारा बिना वैध अनुमति के शराब को वाहन अथवा थैलों में रखकर परिवहन एवं विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा था।
▪️ घटना स्थल
ग्राम अशोगा जरवाय रोड, कोलिहापुरी तालाब पार सब्जी मार्केट, ग्राम गोबरा शिवनाथ नदी किनारा तथा पावर हाउस भिलाई क्षेत्र।
▪️ आरोपी का नाम
1. धर्मेंद्र साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मडेली, थाना कुरुद, जिला धमतरी।
2. धनेश्वर यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम मडेली, थाना कुरुद, जिला धमतरी।
3. उगेश साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मडेली, थाना कुरुद, जिला धमतरी।
4. सनत यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम कोलिहापुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
5. विनय कुमार तुरकाने, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मोहलई, थाना धमधा, जिला दुर्ग।
6. दिनेश तागडे, उम्र 60 वर्ष, निवासी भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
7. मूलचंद साव, उम्र 48 वर्ष, निवासी भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री
154 पौवा देशी मदिरा, कुल विभिन्न प्रकरणों में 5.400 बल्क लीटर के अनुसार शराब, बिक्री रकम 300 रुपये तथा सूमो गोल्ड वाहन क्रमांक CG 19 C 0997, कीमत लगभग 2,00,000 रुपये।
▪️ सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना रानीतराई, पुलगांव, धमधा एवं छावनी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीमों द्वारा सूचना पर त्वरित घेराबंदी एवं रेड कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री, परिवहन अथवा भंडारण न करें। ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




