दुर्ग

उप महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही….

दुर्ग उप महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत एवं दुर्घटना को रोकने लगातार प्रयास किया जा रहा है जिसमें वाहन चालक को यातायात नियमों का पालने कराने हेतु लगतार जिले में फिक्स पॉइंट डियूटी लगाकर नियम का पालन नहीं करने वाले पर लगातार ई चालान की कार्यवाही की जा रही है और बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, शराब सेवन कर वाहन चालाने एवं नो पार्किंग, के मामलों में विशेष रूप से कार्यवाही की जा रही है। विगत 1 सप्ताह में बिना हेलमेट के 3,897 तथा नो पार्किंग के 1215 प्रकरण पर कार्यवाही की गयी इसके साथ ही शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले, तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की भी लगातार जांच की जा रही है। रात्रि के समय प्रमुख मार्गों एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष चेकिंग कर शराब सेवन करने वाले चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जा रही है।

विगत 1 सप्ताह के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण:

▪️ तेज रफ्तार — 37 प्रकरण
▪️ लापरवाहीपूर्वक वाहन चालान — 79 प्रकरण
▪️ तीन सवारी — 428 प्रकरण
▪️ ब्लैक फिल्म — 06 प्रकरण
▪️ शराब सेवन कर वाहन चलाना — 69 प्रकरण
▪️ परमिट शर्तों का उल्लंघन — 16 प्रकरण
▪️ वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग — 28 प्रकरण
▪️ बिना हेलमेट — 3,897 प्रकरण
▪️ बिना सीट बेल्ट — 424 प्रकरण
▪️ बिना बीमा — 70 प्रकरण
▪️ नो पार्किंग — 1215 प्रकरण
▪️ नो एंट्री — 17 प्रकरण
▪️ अन्य धाराओं में — 150 प्रकरण
▪️ कुल कार्यवाही — 6,431 प्रकरण

यातायात पुलिस की आम नागरिकों से अपील:

दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं हेलमेट पहनें एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाएं। नो पार्किंग एवं नो एंट्री क्षेत्र में वाहन खड़ा/प्रवेश न करें। नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए वाहन न दें। *यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें एवं सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा में भी सहयोग करें।*

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button