दुर्ग

पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में यातायात अधिकारियों की पूर्व में की गई कार्यवाही एवं आगामी कार्ययोजना की समीक्षा बैठक ली गयी।..

दुर्ग आज दिनांक 11/08/2026 को उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में यातायात पुलिस के समस्त अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में यातायात पुलिस द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों एवं कार्यवाही की समीक्षा करते हुए टैंगो टीम की कार्यवाही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही , यातायात जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध की जा रही चेकिंग की जानकारी ली गई,

साथ ही आगामी तीन माह में शिव महापुराण, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि एवं दीपावली जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों को देखते हुए शहर में यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार सतर्क रहकर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों, मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों, सड़क पर स्टंट करने वालों, बिना नंबर एवं अस्पष्ट नंबर वाले वाहनों तथा ब्लैक फिल्म का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पूर्व में दुर्घटना वाले स्थानों का निरीक्षण कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पहचान करने के निर्देश दिए गए। आवश्यकता अनुसार संबंधित विभागों से समन्वय कर सड़क, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक, अतिक्रमण एवं अन्य कमियों में सुधार कराने कहा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी लगातार चलने वाले आयोजनों के दौरान पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए चेकिंग, पेट्रोलिंग, प्रवर्तन कार्यवाही एवं जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button