दुर्ग

गदा चौक सुपेला में अंकों पर रुपये का दांव लगवाकर सट्टा संचालित करने वाला आरोपी गिरफ्तार…..

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 10.08.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गदा चौक सुपेला में एक व्यक्ति लोगों से रुपये-पैसे लेकर अंकों के सामने दांव लगवाकर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी छोटे लाल चौहान को लोगों से रुपये लेकर अंकों के सामने रुपये-पैसे का दांव लगवाते हुए सट्टा-पट्टी के माध्यम से सट्टा संचालित करते पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से सट्टा संचालन से संबंधित सामग्री एवं नगदी रकम जप्त की गई। आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के अंतर्गत पाए जाने पर अपराध क्रमांक 1160/2026 पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपी द्वारा मोबाइल एवं सट्टा-पट्टी के माध्यम से लोगों से रुपये लेकर विभिन्न अंकों के सामने रुपये-पैसे का दांव लगवाकर सट्टा संचालित किया जा रहा था।

घटना स्थल :
गदा चौक, सुपेला, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. छोटे लाल चौहान, उम्र 33 वर्ष, निवासी राजीव नगर, दुर्गा मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 09, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. रेडमी कंपनी का 01 नग मोबाइल फोन।
2. 01 नग सट्टा-पट्टी पर्ची।
3. नगदी रकम ₹1,500/-।
4. 01 नग डॉट पेन।

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला एस.एन. सिंह, परि. उप निरीक्षक अजय कुमार साहु, आरक्षक कमलनारायण साहु एवं मनोज सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अवैध जुआ-सट्टा संचालित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button