दुर्ग पुलिस की अवैध सूखा नशा पर लगातार कार्यवाही जारी, नशीली टैबलेट बेचते आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
थाना पुलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुलगांव स्थित गुरुद्वारा के सामने शिवनाथ नदी किनारे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-LX-4336 से नशीली टैबलेट लेकर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल गवाहों एवं स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मयंक साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, पुलगांव, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नाइट्राजेपम की 18 रैपर में कुल 180 टैबलेट, बिक्री रकम ₹510, रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-LX-4336 बरामद हुई।
पुलिस द्वारा बरामद सामग्री को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 706/2026, धारा 20(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल से नशीली टैबलेट लेकर सार्वजनिक स्थान के आसपास पहुंचकर संभावित ग्राहकों को टैबलेट बिक्री किए जाने की गतिविधि की जा रही थी। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर पकड़ लिया।
घटना स्थल :
गुरुद्वारा के सामने, शिवनाथ नदी किनारे, पुलगांव, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. मयंक साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, पुलगांव, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. नाइट्राजेपम 18 रैपर में कुल 180 टैबलेट, कीमत ₹14,440।
2. बिक्री रकम ₹510 नगद।
3. रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत ₹7,000।
4. मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-LX-4336, कीमत ₹18,000।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना पुलगांव पुलिस टीम एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी की गई तथा नशीली टैबलेट सहित अन्य सामग्री विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री अथवा वितरण की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को दें। युवाओं को नशे से दूर रखने एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




