दुर्ग

हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का सफल खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना उतई पुलिस को चोरी के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का सफल खुलासा कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा चोरी गया मशरूका बरामद किया।

दिनांक 01.08.2026 को प्रार्थी नितीश कुमार सिन्हा, निवासी ग्राम गुरेदा, थाना गुण्डरदेही द्वारा थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड में साइट इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। कंपनी का अस्थायी स्टोर रमेश कॉम्प्लेक्स के पास डुमरडीह से डुण्डेरा रोड स्थित ग्राम डुण्डेरा में संचालित है, जहाँ हाईटेंशन टावर निर्माण कार्य हेतु सामग्री रखी गई थी।

दिनांक 29.07.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्टोर से हाईटेंशन टावर के पार्ट्स (ब्रसिंग एंगल एवं ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सामग्री) चोरी कर लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹35,000 थी। रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 409/2026 धारा 303(2), 3(5), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224 से चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा चोरी की गई सामग्री कबाड़ी को बेचना बताया। आरोपियों के बताए अनुसार चोरी गई संपत्ति बरामद की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपियों ने रात्रि के समय कंपनी के अस्थायी स्टोर को निशाना बनाकर हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी किए तथा घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन के माध्यम से चोरी की गई सामग्री परिवहन कर कबाड़ी को बेच दी।

▪️ घटना स्थल :

अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्रा. लि. का अस्थायी स्टोर, रमेश कॉम्प्लेक्स के पास, डुमरडीह-डुण्डेरा रोड, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. विक्रम सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 201, शर्मा आश्रम रोड, वार्ड 46, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।

2. बिट्टू यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 77, शिवाजी नगर, सेक्टर-11, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।

3. नेग सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।

4. नरेन्द्र कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 132, वार्ड 51, शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।

5. मनोज उर्फ मन्नु गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, पावर हाउस, थाना छावनी, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. हाईटेंशन टावर के पार्ट्स (ब्रसिंग एंगल एवं ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सामग्री), अनुमानित कीमत ₹35,000।

2. घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224।

▪️ सराहनीय कार्य :

उक्त कार्रवाई में थाना उतई के थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, अखिलेश मिश्रा, अजय देवांगन एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button