दुर्ग

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 02.08.2026 को प्रार्थी ईश्वर यादव द्वारा थाना कुम्हारी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका बड़ा भाई घनश्याम यादव अपनी पत्नी दुर्गा यादव, उम्र 24 वर्ष, पर चरित्र संबंधी संदेह करता था। इसी बात को लेकर दिनांक 02.08.2026 को प्रातः लगभग 08:15 बजे आरोपी ने अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पत्नी पर धारदार हथियार (हंसिया/परसुल) से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

सूचना प्राप्त होते ही थाना कुम्हारी पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी घनश्याम यादव को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया। मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई, शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही संपन्न कराई गई। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त किया गया। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

पत्नी के चरित्र पर संदेह (अवैध संबंध का शक)।

▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के कारण घर का दरवाजा अंदर से बंद कर धारदार हथियार (हंसिया/परसुल) से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

▪️ घटनास्थल :

वार्ड क्रमांक 04, महामाया पारा, कुम्हारी, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. घनश्याम यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी महामाया पारा, कुम्हारी, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार (हंसिया/परसुल)।

▪️ सराहनीय कार्य :

उक्त कार्रवाई में थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त किया गया। प्रकरण की विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई में थाना कुम्हारी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी पारिवारिक या व्यक्तिगत विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। विवादों का समाधान शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से करें तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लें। अपराध करने वालों के विरुद्ध विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button