दुर्ग पुलिस की सतर्कता से 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दुर्ग पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना उतई पुलिस ने घर में चोरी के एक प्रकरण का त्वरित खुलासा करते हुए घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 01.08.2026 को प्रार्थी लुमेश कुमार चक्रधारी, निवासी आजाद चौक, उतई द्वारा थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 31.07.2026 की प्रातः लगभग 04:00 बजे अज्ञात व्यक्ति घर के पीछे के दरवाजे की कुंडी निकालकर घर में प्रवेश कर पीतल के बर्तन एवं पूजा कक्ष में रखी नगदी चोरी कर ले गए।
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 410/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदेहियों की पहचान की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया तथा उनके निशानदेही पर चोरी गई संपत्ति एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। विवेचना के दौरान धारा 317(2), 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपीगण प्रातःकाल सुनसान समय का लाभ उठाकर मकान के पीछे से प्रवेश करते थे, घर में रखे कीमती सामान एवं नगदी चोरी कर मोटरसाइकिल से फरार होकर चोरी की संपत्ति कबाड़ी को बेच देते थे।
घटना स्थल :
आजाद चौक, उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. शुभम कुमार विश्वकर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी आजाद चौक, उतई, जिला दुर्ग।
2. सूर्यकांत उर्फ अमन महार, उम्र 19 वर्ष, निवासी खदानपारा, उतई, जिला दुर्ग।
3. लवकुमार साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी बी-ब्लॉक, दक्षिण गंगोत्री, सुपेला, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. पीतल का गंज।
2. पीतल की गुंडी।
3. पीतल की थाली।
4. नगदी राशि ₹2,500।
5. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LS 4855।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रउनि दीपक कुमार, सउनि मदनलाल साहू, आरक्षक ध्रुवनारायण चन्द्राकर, आरक्षक अजय देवांगन, आरक्षक दीपक जान एवं थाना उतई पुलिस टीम की सक्रियता, त्वरित विवेचना, तकनीकी विश्लेषण एवं समन्वित प्रयासों से प्रकरण का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों को आश्वस्त करती है कि प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की जाती है। नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनता के सहयोग एवं पुलिस की सतत सक्रियता से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।




