दुर्ग

संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 में मशीन-2 हेतु नए डस्ट डिस्पोजल कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 (एसपी-3) में मशीन-2 के लिए विकसित नए डस्ट डिस्पोजल कन्वेयर बेल्ट (एफ-1013 ए) का 29 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक कमीशनिंग एवं शुभारंभ किया गया। यह उपलब्धि सिंटर प्लांट की परिचालन क्षमता, उपकरणों की विश्वसनीयता तथा अनुरक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नव स्थापित डस्ट डिस्पोजल कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ महाप्रबंधक (एसपी-3) आई. वी. रमना द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी एवं एसपी-3)  सजीव वर्गीस, महाप्रबंधक प्रभारी (एसपी-3)  राहुल बिजुरकर तथा महाप्रबंधक (ऑपरेशन) ए. के. बेडेकर सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परियोजना के सफल क्रियान्वयन पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के तकनीकी नवाचार परिचालन दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षित एवं सतत उत्पादन व्यवस्था को भी सुदृढ़ करते हैं।

उल्लेखनीय है सिंटर प्लांट-3 के मुख्य ईएसपी (इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रीसिपिटेटर) क्षेत्र में लंबे समय से धूल निष्पादन एवं स्वच्छ कार्यस्थल बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। नए डस्ट डिस्पोजल कन्वेयर बेल्ट के संचालन से धूल निष्पादन प्रणाली अधिक प्रभावी होगी तथा संयंत्र में स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल कार्य वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।

नई प्रणाली के माध्यम से पारंपरिक चेन कन्वेयर की तुलना में परिचालन एवं अनुरक्षण लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही, अनुरक्षण कार्य अब संयंत्र को बंद किए बिना ही किए जा सकेंगे, जिससे उत्पादन प्रभावित नहीं होगा। इसके अतिरिक्त यह प्रणाली धूल के सतत एवं स्वचालित निष्पादन को सुनिश्चित करेगी, जिससे जेसीबी एवं डंपर जैसे बाहरी संसाधनों पर निर्भरता समाप्त होगी। इस नई व्यवस्था से मशीन-2 की परिचालन विश्वसनीयता में वृद्धि होगी तथा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत औद्योगिक संचालन को भी मजबूती मिलेगी।

इस परियोजना का सफल क्रियान्वयन महाप्रबंधक आर. डी. शर्मा, उप महाप्रबंधक डी. के. गुप्ता, उप महाप्रबंधक एम. यू. राव, सहायक महाप्रबंधक एस. सी. साहू, सहायक महाप्रबंधक  ओम नमः शर्मा, सहायक महाप्रबंधक  जितेश एच. शाहानी, वरिष्ठ प्रबंधक  विपिन मौर्य, सहायक महाप्रबंधक  अरुणेश शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक  राहुल सिंह तथा सहायक प्रबंधक  अजीत कुमार साहू के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों की टीमों के समन्वित प्रयासों से पूर्णतः इन-हाउस संसाधनों द्वारा संपन्न किया गया।

परियोजना के सफल निष्पादन में एरिया रिपेयर शॉप एवं प्लानिंग टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। जूनियर इंजीनियर  लालदीप तथा  बी. एल. वर्मा के पर्यवेक्षण में परियोजना से जुड़े कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button