दुर्ग

अन्तर्क्षेत्रीय पॉवर कंपनीज कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता: दुर्ग रीजन के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

दुर्ग – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज द्वारा जगदलपुर में दिनांक 22 से 24 जुलाई 2026 तक आयोजित अन्तरक्षेत्रीय कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता में दुर्ग रीजन के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। जगदलपुर में आयोजित कैरम प्रतियोगिता के टीम इवेंट में दुर्ग रीजन ने पहली बार फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया, जो दुर्ग रीजन कैरम टीम की 13 साल में एक बड़ी उपलब्धि रही है।

दुर्ग ने कोरबा पश्चिम, बिलासपुर और मड़वा की टीमों को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया तथा रायपुर सेंट्रल को सेमीफाइनल में मात देकर फाइनल में भी कदम रखा। फाइनल के रोमांचक मुकाबले में दुर्ग की टीम जगदलपुर से हारकर उपविजेता रही, जिसमें टीम के खिलाड़ी  बी.एस.राजपूत,  अजित देवांगन,  राजेश देशमुख एवं  प्रेमचंद मण्डले शामिल रहे।

ओपन नॉक आउट व्यक्तिगत स्पर्धा में पी नागेश्वर राव ने चौथा एवं शुभम बंछोर ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में शकुंतला कारक ने एकल मैच में तृतीय एवं शकुंतला कारक और अनिता रोही की युगल जोड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उक्त चारों खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।

शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में  राजेश गोपाल गुप्ता एवं  मनीष ठाकुर ने 4.5 अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में स्थान बनाया है। शतरंज प्रतियोगिता  सुरेश कुमार वर्मा एवं  सुधीर साहू ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के पश्चात् दुर्ग क्षेत्र के कैरम एवं शतरंज टीम के सभी खिलाड़ियों ने कार्यपालक निदेशक दुर्ग क्षेत्र  षिरीश सेलट एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की।  सेलट ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस.मनोज, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी डी.के.डुम्भरे एवं प्रकाशन अधिकारी सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button