दुर्ग

अवैध धारदार हथियार लेकर आमजनों को डराने-धमकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना वैशाली नगर एवं चौकी मचांदुर थाना उतई पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अवैध धारदार हथियार लेकर आमजनों को भयभीत एवं आतंकित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रथम प्रकरण (थाना वैशाली नगर)

दिनांक 29.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों एवं आमजनों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी नीरज रंगारी उर्फ बुचवा, उम्र 20 वर्ष, निवासी शांति नगर, सड़क क्रमांक 28, थाना वैशाली नगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 308/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

द्वितीय प्रकरण (चौकी मचांदुर, थाना उतई)

मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम बोरीगारका में घेराबंदी कर आरोपी जितेन्द्र कुमार साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मातरोडीह को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 01 नग धारदार हथियार बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ऑनलाइन माध्यम से दो धारदार हथियार मंगाए थे तथा एक हथियार अपने साथी शैलेन्द्र कुमार निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मातरोडीह को ₹700 में बेच दिया था। आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर शैलेन्द्र कुमार निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भी 01 नग धारदार हथियार बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 406/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपीगण सार्वजनिक स्थानों पर अवैध धारदार हथियार लेकर लहराते हुए आमजनों में भय एवं आतंक का वातावरण उत्पन्न कर रहे थे। एक प्रकरण में आरोपी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से हथियार मंगाकर दूसरे व्यक्ति को भी उपलब्ध कराया गया था।

घटनास्थल :

1. रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पास, थाना वैशाली नगर।

2. ग्राम बोरीगारका, चौकी मचांदुर, थाना उतई, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. नीरज रंगारी उर्फ बुचवा, उम्र 20 वर्ष, निवासी शांति नगर, सड़क क्रमांक 28, थाना वैशाली नगर।

2. जितेन्द्र कुमार साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मातरोडीह, चौकी मचांदुर, थाना उतई, जिला दुर्ग।

3. शैलेन्द्र कुमार निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मातरोडीह, चौकी मचांदुर, थाना उतई, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :
1. कुल 03 नग धारदार हथियार।

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। वहीं चौकी मचांदुर थाना उतई की कार्यवाही में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सउनि नेमन साहू, प्रधान आरक्षक अभिषेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सोने एवं आरक्षक राजेश वर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों पर भय का वातावरण निर्मित किए जाने अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button