दुर्ग

मोटर सायकल चोरी के मामले का आरोपी गिरफ्तार, त्वरित कार्रवाई में चोरी की एक्टिवा बरामद

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 19.07.2026 को प्रार्थी जीतू साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर वार्ड क्रमांक 04, सुपेला, भिलाई द्वारा थाना सुपेला अंतर्गत पुलिस चौकी स्मृतिनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.07.2026 को वह अपनी एक्टिवा क्रमांक CG 07 LW 6256 से सूर्या मॉल, जुनवानी स्थित वचन डेयरी दूध लेने गया था। वाहन को दुकान के सामने खड़ा कर अंदर जाने के पश्चात वापस लौटने पर उसकी एक्टिवा अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी।

रिपोर्ट पर थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 1022/2026 धारा 303(2) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही योगेश निषाद उर्फ बाऊ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक्टिवा क्रमांक CG 07 LW 6256 कीमत लगभग ₹25,000/- बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर बिना निगरानी खड़े दोपहिया वाहन को अवसर पाकर चोरी कर ले जाया गया।

▪️ घटना स्थल :

वचन डेयरी, सूर्या मॉल के सामने, जुनवानी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. योगेश निषाद उर्फ बाऊ, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम समोदा, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. एक एक्टिवा क्रमांक CG 07 LW 6256, अनुमानित कीमत ₹25,000/-।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में पुलिस चौकी स्मृतिनगर की पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। प्रकरण की त्वरित विवेचना एवं आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी सहित विवेचना एवं पेट्रोलिंग स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सदैव सुरक्षित स्थान पर पार्क करें तथा लॉक एवं अतिरिक्त सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा वाहन चोरी की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button