RRB JE 2026: रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका,4,098 पदों पर होगी भर्ती, कितनी मिलेगी सैलरी?

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिस (CEN) 04/2026 के तहत जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 का संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों में 4,098 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है और उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे हालांकि ये दोनों तिथियां फिलहाल संभावित हैं.
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे में कुल 4,098 रिक्तियां भरी जाएंगी. इनमें केवल जूनियर इंजीनियर (JE) ही नहीं बल्कि कई अन्य तकनीकी पद भी शामिल हैं.भर्ती जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer)/डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (Depot Material Superintendent-DMS)/केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (Chemical & Metallurgical Assistant-CMA) आदि पदों पर होगी. इन सभी पदों पर भर्ती देशभर के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) के माध्यम से की जाएगी.
कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार आरआरबी जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ये तिथियां संभावित हैं और विस्तृत भर्ती अधिसूचना (CEN 04/2026) जारी होने के बाद इनकी आधिकारिक पुष्टि की जाएगी.
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के लेवल-6 पदों पर होगी.उम्मीदवारों को 35,400 रुपये प्रतिमाह शुरुआती बेसिक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा रेलवे के नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते (Allowances) भी दिए जाएंगे यानी कुल वेतन बेसिक सैलरी से अधिक होगा.
आयु सीमा क्या रखी गई है?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 के आधार पर 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं SC, ST, OBC, PwBD और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. आयु में मिलने वाली छूट और अन्य पात्रता संबंधी पूरी जानकारी विस्तृत भर्ती अधिसूचना में जारी की जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता की जानकारी जल्द होगी जारी
फिलहाल रेलवे भर्ती बोर्ड ने केवल संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है. विस्तृत नोटिफिकेशन में प्रत्येक पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, ब्रांचवार पात्रता और श्रेणीवार पात्रता की पूरी जानकारी जारी की जाएगी.उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन शुरू होने से पहले विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें.
आधार वेरिफिकेशन पर रेलवे का खास जोर
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधार (Aadhaar)के जरिए अपनी पहचान सत्यापित (Verification) कराने की सलाह दी है.इससे दस्तावेजों की जांच के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
रेलवे ने कहा है कि उम्मीदवार का नाम और जन्मतिथि आधार कार्ड में ठीक वैसी ही होनी चाहिए जैसी 10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र में दर्ज है.अगर दोनों दस्तावेजों में अंतर होगा तो आगे चलकर दस्तावेज सत्यापन के दौरान दिक्कत आ सकती है.
आवेदन से पहले आधार अपडेट कराने की सलाह
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों से यह भी कहा है कि आवेदन करने से पहले अपने आधार कार्ड में नवीनतम फोटो/बायोमेट्रिक विवरण अपडेट जरूर करा लें.इससे ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आसान होगी.
अभी जारी हुआ है केवल शॉर्ट नोटिस
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है.भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे पदवार योग्यता/आवेदन प्रक्रिया/चयन प्रक्रिया/परीक्षा पैटर्न/परीक्षा का सिलेबस/जोनवार रिक्तियां/श्रेणीवार सीटों का ब्योरा विस्तृत CEN 04/2026 नोटिफिकेशन में जारी किया जाएगा.यह विस्तृत अधिसूचना कॉमन RRB वेबसाइट और सभी क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्डों की आधिकारिक वेबसाइटों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले उपलब्ध करा दी जाएगी.
इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर
रेलवे की जूनियर इंजीनियर भर्ती तकनीकी क्षेत्र के युवाओं के लिए सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में से एक मानी जाती है. इस बार 4,098 पदों पर भर्ती होने जा रही है इसलिए प्रतियोगिता भी कड़ी रहने की संभावना है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें और विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होते ही पात्रता और आवेदन से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़कर आवेदन करें.




