Bol Bam Yatra 2026: बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होगा छत्तीसगढ़ चैंबर का जत्था, व्यापारियों की सुख-समृद्धि के लिए करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कि आगामी बोल बम यात्रा 2026 दिनांक 4 अगस्त सुबह 10:00 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन से बैजनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी चेंबर बोल बम यात्रा हर वर्ष की तरह व्यापार में समृद्धि और खुशहाली बनी रहे और भविष्य में सभी का जीवन सुखमय बनाने के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना के लिए चेंबर सदस्य बोल बम की यात्रा प्रदेश महामंत्री अजय भसीन और जिला अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्र के अगुवाई में उद्योग चैंबर के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिंह के मार्गदर्शन पर एक दल रवाना होगा।
इस धार्मिक यात्रा को लेकर चेंबर ऑफिस में एक बैठक हुई जिसमें यात्रा से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई और चर्चा के पश्चात बोल बम सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई ताकि यात्रा अच्छे ढंग से सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। यात्रा संयोजक अजीत सिंह सहसंयोजक सतीश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, कमलेश चंद्राकर भोजन एवं नाश्ता प्रभारी शिवराज शर्मा प्रेम रतन गहलोत टूर ट्रेवल्स प्रभारी मनोज मखीजा सतीश वैष्णव यात्रा संवाद टीम रोहित भसीन आशीष कुशवाहा डॉ विनोद मीडिया विजय अलंकार जगदीश आचार्य हेमंत सर बनाए गए।
इस धार्मिक यात्रा का शुभारंभ 4 अगस्त सुबह 9:00 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होगा और 8 अगस्त सुबह 10:00 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पर समापन होगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कि भगवान भोलेनाथ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करते हुए देश प्रदेश शहर गांव में अपनी कृपा बरसाते हुए सभी की मनोकामना पूर्ण करें। इस अवसर पर शंकर सचदेव निरंकार सिंह ओम मखीजा अनिल अग्रवाल मनोहर कृष्णानी इत्यादि मौजूद रहे।




