भिलाई

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर अंतर्गत करंजा एवं घुघुवा गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 43 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अपनी निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विगत दिनों दुर्ग जिले के भिलाई विकासखंड अंतर्गत करंजा गांव में तथा पाटन विकासखंड अंतर्गत घुघुवा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया।

इन स्वास्थ्य शिविरों के सफल संचालन में बीएसपी सीएसआर की ओर से चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिल धर बनर्जी, फार्मासिस्ट सुश्री जान्हवी, नर्सिंग स्टाफ सुश्री तृप्ति कुमारी तथा पंजीयन सहायक राकेश कुमार के सक्रिय सहयोग रहा। शिविरों में जिला अस्पताल के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। करंजा शिविर में डॉ. डॉली साहू (सीएचओ) तथा घुघुवा शिविर में डॉ. रूबी वर्मा (सीएचओ) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

करंजा गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 23 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 5 पुरुष एवं 18 महिलाएं शामिल थीं तथा उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं घुघुवा गांव में आयोजित शिविर में 20 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं, जिनमें 9 पुरुष एवं 11 महिलाएं शामिल थीं।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ग्रामीण समुदाय के समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप समय-समय पर ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके निवास क्षेत्र के समीप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी सतत प्रयास किया जा रहा है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button