मनोरंजन

OTT से हटने के बाद भी नहीं थम रहा दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ का विवाद, क्या अब सरकार लेगी बड़ा एक्शन?

3 जुलाई को रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ (Satluj) को ओटीटी से हटा दिया गया है. इस मूवी को CBFC से सर्टिफिकेशन नहीं मिला था. हालांकि, अब दिलजीत की फिल्म की कई जगहों पर स्क्रीनिंग भी की जा रही है. लेकिन इस अब सरकार फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर कानूनी कार्रवाई करने का विचार भी कर रही है.

क्या फिल्म पर होगी कानूनी कार्रवाई?

दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ 03 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम की गई थी. लेकिन फिल्म को 05 जुलाई को ओटीटी से हटा दिया गया था. कम्युनिटी ग्रुप्स गुरुद्वारों में इसकी स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी है. इतना ही नहीं फिल्म को ओटीटी पर वापस रिलीज करने के लिए एक याचिका भी दायर की गई है. हालांकि, अब केंद्र सरकार ने भी दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ और स्क्रीनिंग को लेकर कानूनी करवाई करने के बारे में विचार कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य सरकारों से कहा गया है कि वे उन जगहों पर कार्रवाई करें, जहां बिना सर्टिफिकेट के फिल्मों की स्क्रीनिंग की जा रही है.

OTT से हटने के बाद भी नहीं थम रहा दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ का विवाद, क्या अब सरकार लेगी बड़ा एक्शन?

CBFC सर्टिफिकेट के बिना रिलीज हुई थी फिल्म

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘सतलुज’ को CBFC सर्टिफिकेट के बिना जी5 पर रिलीज किया गया था. उसके बाद से ही इस मूवी की कई जगहों पर स्क्रीनिंग की जा रही है. यह मूवी मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बनाई गई है. जब यह मूवी ओटीटी से हटाई गई, तो कम्युनिटी संगठनों ने ऐलान किया कि दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पांच राज्यों के गुरुद्वारों स्क्रीनिंग की जाएगी. फिल्म ‘सतलुज’ में दिलजीत के अलावा अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह और सुरविंदर विक्की जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म को हटाने के बाद जी 5 ने एक पोस्ट भी शेयर किया था.

OTT से हटने के बाद भी नहीं थम रहा दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ का विवाद, क्या अब सरकार लेगी बड़ा एक्शन?

सतलुज’ को लेकर दिलजीत ने क्या कहा?

‘सतलुज’ मूवी को ओटीटी से हटाए जाने के बाद दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, कि इस बैन की उन्हें पहले से ही उम्मीद थी. इसी वजह से उन्होंने फिल्म को रिलीज करने से पहले कोई बड़ा प्रमोशन इवेंट नहीं रखा था. दिलजीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था ‘मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं’

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button