chhattisgarhछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर–दुर्ग हाईवे पर जलभराव से लगा लंबा जाम, चंदनडीह बना ट्रैफिक हॉटस्पॉट; दुर्ग पुलिस ने जारी किए नए डायवर्जन रूट…

रायपुर–दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे स्थित कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव होने से यातायात प्रभावित हुआ है। लगातार जलभराव के कारण वाहनों की गति धीमी है, जिससे आवागमन में विलंब हो रहा है। वहीं निर्माण कार्य के कारण सिरसा गेट मार्ग भी वर्तमान में बंद है, इसलिए इस मार्ग का उपयोग किसी भी स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के रूप में नहीं किया जा सकता।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा प्रभावित क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सतत निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार डायवर्सन व्यवस्था लागू की गई है।

वैकल्पिक मार्ग :

1. राजनांदगांव की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन: अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर

2. बालोद की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन : अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।

3. ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन: अहिरवारा मोड़ → कुम्हारी → मुरमुंडा चौक → कोचेबंद → मलपुरी कला → भालेसर → कंडरका चौक → पथरीडी → उरला → बिरगांव → रायपुर

4. भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के रायपुर जाने वाले वाहन : उतई → सेलूद → फूंडा → मोतीपुर मार्ग

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि रायपुर की ओर यात्रा करने से पूर्व पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। निर्माण कार्य के कारण बंद सिरसा गेट मार्ग का उपयोग करने का प्रयास न करें। यातायात पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों एवं डायवर्सन व्यवस्था का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यातायात बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button