दुर्ग

कार्यपालक निदेशक (संचारण-संधारण) बने संजय खंडेलवाल…

दुर्ग- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ में कार्यपालक निदेशकों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (संचारण एवं संधारण) [ED (O&M)] के पद पर संजय खंडेलवाल की नियुक्ति की गई है। वे वर्तमान में दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक के पद पर कार्यरत है। वहीं, राजनांदगांव के कार्यपालक निदेशक शिरीष शैलेट का स्थानांतरण दुर्ग क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी की मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्रीमती रश्मि वर्मा द्वारा उक्त आदेश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि मुख्यालय स्थित ED (O&M) कार्यालय से पूरे प्रदेश की विद्युत वितरण व्यवस्था का संचारण एवं संधारण किया जाता है। इस पद पर पूर्व में जे.एस. नेताम कार्यरत थे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद संजय खंडेलवाल को यह दायित्व सौंपा गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button