रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने, गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर दुर्ग पुलिस की त्वरित वैधानिक कार्रवाई

दुर्ग भिलाई नगर संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 30.06.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना भिलाई नगर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि तेलगु मोहल्ला निवासी डी. अजय द्वारा रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 353/2026, धारा 296, 351(2), 351(3), 126(2), 119(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डी. अजय, उम्र 30 वर्ष, निवासी क्वार्टर नं. 01/एफ, सड़क क्रमांक 56, सेक्टर-06, भिलाई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
शराब पीने के लिए पैसे मांगने का विवाद।
▪️ घटनास्थल :
तेलगु मोहल्ला, सेक्टर-06, भिलाई नगर।
▪️ आरोपी का नाम :
1. डी. अजय, उम्र 30 वर्ष, निवासी क्वार्टर नं. 01/एफ, सड़क क्रमांक 56, सेक्टर-06, भिलाई नगर
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना भिलाई नगर पुलिस के विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद, गाली-गलौज, मारपीट अथवा असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




