दुर्ग

पुलगांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही, गांजा तस्करी एवं बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जप्त…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 27.06.2026 को थाना पुलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उटोपिया के सामने पोटिया रोड, पुलगांव, दुर्ग के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राहकों की तलाश कर बिक्री करने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदेही को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ओमकार यादव बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक थैले में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त किया गया।

पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के दौरान आरोपी ने अपने साथी मोहन कुम्भार के साथ मिलकर गांजा मंगाकर उसकी अवैध बिक्री करना स्वीकार किया तथा बताया कि दोनों अटल आवास बोरसी पानी टंकी के पास खड़ी एक खराब कार में गांजा की पुड़िया तैयार कर बिक्री करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दूसरे आरोपी मोहन कुम्भार को भी गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से भी अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 602/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण :

अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करना।

▪️ घटनास्थल :

उटोपिया के सामने पोटिया रोड, पुलगांव, दुर्ग एवं अटल आवास, बोरसी पानी टंकी के पास, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. ओमकार यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी कुन्दरापारा, पोटियाकला, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
2. मोहन कुम्भार, उम्र 24 वर्ष, निवासी टिटलागढ़, ओडिशा, हाल मुकाम गैलेक्सी हाइट्स, बोरसी, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. कुल 2.992 किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ।
2. बिक्री की नगदी 700 रुपये।
3. कुल जप्ती मूल्य 1,50,200 रुपये।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव के सहायक उप निरीक्षक सुभाष साहू, प्रधान आरक्षक सुनील सोनी, प्रधान आरक्षक मनोज पटेल, आरक्षक हेमेन्द्र कुर्रे, आरक्षक मनोज यादव एवं आरक्षक चालक हरीशचंद सिन्हा की त्वरित, सतर्क एवं प्रभावी भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन अथवा अवैध बिक्री संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button