कटर दिखाकर मारपीट करने वाला गुण्डा बदमाश गिरफ्तार…

दुर्ग मुख्य बिंदु :
दिनांक 23.06.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह दोपहर में कार्य से घर लौटने के बाद शाम लगभग 04:00 बजे अपने घर के सामने मौजूद था। इसी दौरान मोहल्ले का निवासी साहिल खान उर्फ गब्बर उसके पास आया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखे धारदार हथियार से हमला कर मारपीट की, जिससे प्रार्थी को चोटें आईं।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 895/2026 धारा 296, 115(2), 119(2), 351(3) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर मना करने से उत्पन्न विवाद।
▪️ घटनास्थल :
इन्द्रा नगर, गुप्ता मेडिकल के सामने, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. साहिल खान उर्फ गब्बर, उम्र 40 वर्ष, निवासी इन्द्रा नगर, गुप्ता मेडिकल के सामने, सुपेला, जिला दुर्ग (छ.ग.)
▪️ जप्त सामग्री :
1. घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, उप निरीक्षक चितराम ठाकुर, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह एवं आरक्षक गंभीर जाट की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, मारपीट अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




