भिलाई

रिमझिम लाईट दुकान में हत्या के प्रयास के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 13.06.2026 को प्रार्थी विजय बघेल द्वारा थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रिमझिम लाईट दुकान, नेहरू चौक कैम्प-01 भिलाई में संतोष गायकवाड उर्फ भुरू एवं उसके अन्य साथियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा हत्या करने की नियत से धारदार हथियार से प्रार्थी की बायीं पसली में वार कर चोट पहुंचाई गई।

रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 390/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बी.एन.एस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार हथियार बरामद कर जप्त किया गया। तत्पश्चात तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

आपसी विवाद के दौरान गाली-गलौज एवं मारपीट।

▪️ घटनास्थल :

रिमझिम लाईट दुकान, नेहरू चौक, कैम्प-01, भिलाई।

▪️ आरोपी का नाम :

1. संतोष गायकवाड उर्फ भुरू, उम्र 21 वर्ष।
2. विकास यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी नेहरू चौक, कैम्प-01, भिलाई।
3. एस. एन्थोनी उर्फ एकजेण्डर, उम्र 22 वर्ष, निवासी गुरुद्वारा के पास, सुंदर नगर, कैम्प-01, भिलाई।

▪️ जप्त सामग्री :

1. घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार हथियार।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना छावनी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान कानूनसम्मत एवं शांतिपूर्ण तरीके से करें। किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button