
सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्रीय सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग की महाप्रबंधक श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस द्वारा एक प्रेरक पहल के अंतर्गत कोक ओवन विभाग के चार ठेका श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रक्रियाओं एवं निर्धारित मानकों का उत्कृष्ट अनुपालन करने के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कोक ओवन विभाग के उप महाप्रबंधक एस. एस. मेश्राम उपस्थिति रहें। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के प्रति सजगता, अनुशासन एवं जिम्मेदार कार्य व्यवहार के महत्व पर विशेष बल दिया गया।
अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षा केवल नियमों के अनुपालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक कर्मचारी एवं श्रमिक की कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि सहकर्मियों एवं समग्र कार्यस्थल को भी सुरक्षित बनाता है।
इस अवसर पर सम्मानित श्रमिकों की सराहना करते हुए उन्हें अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। साथ ही सभी कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से सुरक्षा मानकों का निरंतर पालन करते हुए ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य की प्राप्ति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




